Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून: डिजिटल अरेस्ट कर खाते में डलवा लिए 3 करोड़… आरोपी उत्तरप्रदेश से हुआ गिरफ्तार
    Uncategorized

    देहरादून: डिजिटल अरेस्ट कर खाते में डलवा लिए 3 करोड़… आरोपी उत्तरप्रदेश से हुआ गिरफ्तार

    adminBy adminOctober 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून:  डिजिटल अरेस्ट कर खाते में डलवा लिए 3 करोड़… आरोपी उत्तरप्रदेश से हुआ गिरफ्तार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने रविवार को कथित रूप से ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर एक व्यक्ति से तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले एक अपराधी को उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने यहां रविवार को बताया कि कार्य बल की साइबर अपराध शाखा ने आरोपी मनोज (27) को बहराइच के सिलोटा रोड से गिरफ्तार किया, जिसने मई में व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए देहरादून निवासी पीड़ित व्यक्ति को 48 घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ करके रखा था और उसे डरा-धमकाकर अपने खाते में तीन करोड़ रुपये से अधिक स्थानांतरित करवा लिए थे।

    उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा धोखाधड़ी में प्रयुक्त किये जा रहे बैंक खाते के विरुद्ध देश भर के विभिन्न राज्यों में 76 शिकायतें दर्ज हैं तथा उस खाते में छह करोड़ से अधिक का संदिग्ध लेन-देन पाया गया है। सिंह ने बताया कि राजपुर क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, 20 मई को उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आयी जिसमें उसे मुंबई हवाई अड्डे पर उसका एक पार्सल स्वापक नियंत्रण ब्यूरो द्वारा पकड़े जाने की जानकारी दी गयी। उसे बताया गया कि उसके पार्सल में कुछ आपत्तिजनक सामग्री जैसे पांच-छह पासपोर्ट और नशीले पदार्थ आदि हैं।

    पीड़ित द्वारा ऐसा कोई पार्सल नहीं भेजे जाने की बात बताए जाने के बावजूद कॉल करने वाले ने कहा कि पार्सल पर उसका नाम है तो कार्रवाई उसके ही खिलाफ होगी। स्वयं को ग्रेटर मुंबई पुलिस का बड़ा अफसर बताने वाले उस व्यक्ति ने पीड़ित को बताया कि उसके विरूद्ध मादक पदार्थों की तस्करी और धनशोधन का मामला दर्ज हो गया है जिसकी जांच के लिए उसे मुंबई आना होगा और संभवत: जेल भी जाना पड़ेगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस व्यक्ति की बातें सुनकर वह भयभीत हो गया जिस पर उसने उसे बचाने के लिए अपने बड़े अफसरों से बात करने की बात कही। उस व्यक्ति ने पीड़ित से कहा कि वह अब उससे व्हॉट्सऐप के माध्यम से वीडियो कॉल करेगा लेकिन इस बीच वह उसके अलावा किसी और से न बात करे और न उसकी मर्जी के बिना घर से बाहर निकले।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version