Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने 24 सालों में लगाई लंबी छलांग, GSDP में 24 गुना और प्रति व्यक्ति आय 17 गुना बढ़ी
    Uncategorized

    उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने 24 सालों में लगाई लंबी छलांग, GSDP में 24 गुना और प्रति व्यक्ति आय 17 गुना बढ़ी

    adminBy adminOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने 24 सालों में लगाई लंबी छलांग, GSDP में 24 गुना और प्रति व्यक्ति आय 17 गुना बढ़ी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड ने अपने 24 वर्षों के विकास यात्रा में आर्थिक मोर्चे पर अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 24 गुना इजाफा हुआ है, जबकि प्रति व्यक्ति आय में भी 17 गुना इजाफा हुआ है. राज्य गठन के बाद उत्तराखंड ने अपनी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और लोगों की जीवन गुणवत्ता में सुधार करने की दिशा में लगातार प्रगति की है. साल 2000 में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आकार 14 हजार 501 करोड़ रुपये था, जबकि 2023-24 में यह बढ़कर 3 लाख 46 हजार करोड़ रुपये हो गया है. राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड की जीएसडीपी में यह वृद्धि राज्य की समृद्धि को दर्शाती है.

    यह न केवल आर्थिक विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि राज्य की समग्र प्रगति का प्रमाण भी है. राज्य की अर्थव्यवस्था का लगातार बढ़ता आकार और स्थिरता के संकेत दे रही है, जिससे आने वाले सालों में और भी अधिक विकास की संभावना है. इस आर्थिक प्रगति में पर्यटन क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. पिछले दो सालों में जीएसडीपी में पर्यटन क्षेत्र की हिस्सेदारी 37 फीसदी से बढ़कर 43.7 फीसदी हो गई है. उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक स्थल देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं, जिससे पर्यटन से होने वाली आय में भी लगातार इजाफा हो रहा है. राज्य की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का योगदान भविष्य में और बढ़ने की संभावना है, जिससे रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी.

    राज्य के आर्थिक विकास का सकारात्मक प्रभाव प्रति व्यक्ति आय पर भी पड़ा है. साल 2000 में जहां प्रति व्यक्ति आय 15 हजार 285 रुपये थी, वह अब बढ़कर 2.60 लाख रुपये हो गई है. यह वृद्धि दर्शाती है कि राज्य की आर्थिक नीतियों ने आम जनता की आय और जीवन स्तर में सुधार किया है. पिछले दो सालों में प्रति व्यक्ति आय में 26 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. राज्य में विकास की रफ्तार पकड़ने के साथ-साथ बजट में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. साल 2000 में उत्तराखंड का बजट 4500 करोड़ रुपये था, जबकि 2024-25 के लिए राज्य का बजट 94 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है. इसमें 89 हजार 230.07 करोड़ का सामान्य बजट और 5 हजार 13.05 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट शामिल है.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version