Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»मौसम साफ होते ही यात्रा ने पकड़ी रफ़्तार… केदारनाथ में एक दिन में 7000 श्रद्धालु पहुंचे.. बद्रीनाथ में आंकड़ा 10 लाख पार
    Uncategorized

    मौसम साफ होते ही यात्रा ने पकड़ी रफ़्तार… केदारनाथ में एक दिन में 7000 श्रद्धालु पहुंचे.. बद्रीनाथ में आंकड़ा 10 लाख पार

    adminBy adminSeptember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मौसम साफ होते ही यात्रा ने पकड़ी रफ़्तार… केदारनाथ में एक दिन में 7000 श्रद्धालु पहुंचे.. बद्रीनाथ में आंकड़ा 10 लाख पार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बारिश कम होते ही उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम की यात्रा ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. इस पवित्र तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं 12 मई को यात्रा शुरू हुई थी और 30 जून तक 8,20,943 यात्री धाम में पहुंच चुके थे, जो एक रिकॉर्ड संख्या थी. लेकिन मानसून की शुरुआत के साथ ही यात्रा की गति धीमी हो गई थी, जिससे यात्रियों की संख्या में कमी देखी गई.

    मिली जानकारी के अनुसार दो जुलाई को 8,000 से अधिक यात्री बदरीनाथ पहुंचे थे. लेकिन इसके अगले दिन यानी तीन जुलाई को यात्रियों की संख्या घटकर 2,000 रह गई. एक जुलाई से 14 सितंबर के बीच केवल 1,43,000 यात्री ही धाम पहुंचे विशेष रूप से सात जुलाई को बदरीनाथ धाम में एक भी यात्री नहीं पहुंचा. उसके बाद के 18 दिनों में प्रति दिन यात्रियों की संख्या एक हजार से भी कम रही मानसून के कारण यात्रा पर खासा असर पड़ा था. 15 सितंबर के बाद मौसम साफ होने के साथ ही यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा. एक सप्ताह में 31,952 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंच चुके हैं. शुक्रवार को 7,200 यात्री बदरीनाथ पहुंचे थे. जबकि शनिवार को यह संख्या सात हजार तक पहुंच गई. इस तरह अब तक बदरीनाथ धाम में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो यात्रा के सफल संचालन की एक बड़ी उपलब्धि है.

    वहीँ  दूसरी ओर एक माह बाद पहली बार केदारनाथ में एक दिन में दर्शनार्थियों की संख्या सात हजार से अधिक रही। रविवार को धाम में 7102 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद से धाम में अभी तक 11 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सोनप्रयाग सेक्टर मजिस्ट्रेट राकेश सिंह ने बताया कि रविवार को पैदल मार्ग खुलने के बाद दिनभर में कुल 18388 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। इस दौरान धाम में 7102 यात्रियों ने दर्शन किए, जबकि 4626 यात्री सोनप्रयाग लौट आए।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version