Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»तिरूपति बालाजी: प्रसाद में मछली का तेल और पशु की चर्बी पर विवाद, धर्मनगरी के संतों में भी भारी उबाल
    Uncategorized

    तिरूपति बालाजी: प्रसाद में मछली का तेल और पशु की चर्बी पर विवाद, धर्मनगरी के संतों में भी भारी उबाल

    adminBy adminSeptember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    तिरूपति बालाजी: प्रसाद में मछली का तेल और पशु की चर्बी पर विवाद, धर्मनगरी के संतों में भी भारी उबाल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने तिरूपति बालाजी के प्रसाद मामले की सीबीआइ जांच की मांग की है। कहा, तिरूपति बालाजी मंदिर में चढ़ने वाले भोग प्रसाद के लड्डुओं में पशु चर्बी मिलाए जाने के मामले की सीबीआइ जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इस मामले में देरी नहीं होनी चाहिए। मांग की कि केंद्र सरकार पहल करते हुए तत्काल प्रभाव से तिरूपति बालाजी देवस्थानम् बोर्ड को भंग करे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सीबीआइ जांच की मांग करते हुए कहाकि यह पूरे विश्व में फैले करोड़ों का सनातनियों की आस्‍था का मामला है, ऐसा महापाप करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।

    कहा कि, धार्मिक संस्थानों में आध्यात्मिक व्यक्ति, संत और भगवान पर आस्था रखने वाले व्यक्तियों को ही शामिल किया जाना चाहिए, जिससे कोई भी इस प्रकार का कृत्य करने का साहस ना कर सके। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद जल्द इस संदर्भ में बैठक बुलाकर संत समाज के साथ इस गंभीर मामले पर विचार करेगा और गृहमंत्री को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज शुक्रवार को हरिद्वार में तिरूपति बालाजी के प्रसाद मामले पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख का विषय है, भगवान के प्रसाद में पशु चर्बी और फिश ऑयल मिलाने का महापाप करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version