Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड में विदा होता मानसून बना आफत… 324 सड़कें बंद.. कुमाऊं में आज भारी बारिश का अलर्ट
    Uncategorized

    उत्तराखंड में विदा होता मानसून बना आफत… 324 सड़कें बंद.. कुमाऊं में आज भारी बारिश का अलर्ट

    adminBy adminSeptember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में विदा होता मानसून बना आफत… 324 सड़कें बंद.. कुमाऊं में आज भारी बारिश का अलर्ट
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्‍तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा के चलते राज्‍य में नदी-नाले उफान पर हैं। ऋषिकेश में गंगा नदी भी उफान पर आने लगी है। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में शुक्रवार सुबह गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह 11 बजे गंगा का जल स्तर सर्वाधिक 339.26 मीटर तक पहुंचा, जो चेतावनी रेखा से महज 24 सेमी नीचे था। इस दौरान गंगा आरती घाट तक पानी पहुंच गया। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन (अवदाब) सिस्टम से उत्तराखंड के मौसम में अचानक से आए बदलाव के चलते दो दिन तक लगातार बारिश हुई। दो दिनों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि शनिवार से प्रदेश भर में बारिश हल्की होने से लोगों को राहत मिलेगी। जबकि आज कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    बदरीनाथ और हाईवे बंद होने के कारण कई तीर्थयात्री और स्थानीय लोग भी जगह-जगह पर फंस गए थे। प्रशासन की टीम ने कई यात्रियों को तो आसपास ही रुकवा दिया, जबकि कई यात्री मार्ग खुलने के बाद रवाना हुए। इधर, खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन बंद रही। बारिश और मलबा आने से राज्य में 324 मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, सबसे अधिक 57 मार्ग पौड़ी जिले में बंद हैं। नैनीताल में 56, चमोली में 50, पिथौरागढ़ में 42, चंपावत में 39, अल्मोड़ा, टिहरी और रुद्रप्रयाग में 17-17, देहरादून में 13, बागेश्वर में नौ, उत्तरकाशी में पांच, ऊधमसिंह नगर दो सड़कें बंद है।

    बारिश की बात करें तो बीते 24 घंटे में सिर्फ देहरादून में 22.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 118 फीसदी अधिक है। जबकि प्रदेश भर में 49.3 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 476 फीसदी अधिक है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, डिप्रेशन सिस्टम की वजह से दो दिन प्रदेश भर में लगातार बारिश हुई, जो तापमान में गिरावट की सबसे बड़ी वजह है। हालांकि 14 सितंबर के बाद इस सिस्टम का असर नहीं दिखेगा। इसके साथ ही प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला कम होने के साथ कुछ जिलों में थम जाएगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version