Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»हरिद्वार: अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ पार्किंग में गिरी
    Uncategorized

    हरिद्वार: अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ पार्किंग में गिरी

    adminBy adminJuly 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार: अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ पार्किंग में गिरी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बीते दिन हरिद्वार से  देहरादून जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस हरकी पैड़ी के सामने हाइवे पर पुल से पलटकर अंडर पास के पिलर पर लटक गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस के चालक सहित पांच यात्री घायल हो गए। एक महिला की रीढ़ की हड्डी में चोट आने के चलते उसे गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं, बस की चपेट में आकर दिल्ली के यात्रियों की एक कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस रविवार की शाम करीब चार बजे हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे से देहरादून के लिए निकली थी। हाइवे पर सीसीआर के सामने पंतद्वीप पार्किंग कट पर चालक नरेश नियंत्रण खो बैठा और बस पलट कर पार्किंग के अंडर पास पर लटक गई। जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आस-पास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े।

    सूचना पर नजदीक की रोडीबेलवाला चौकी से प्रभारी यशवीर नेगी व अन्य पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे और स्थानीय दुकानदारों के साथ मिलकर घायलों और यात्रियों को जल्दी-जल्दी बाहर निकाला। बस की चपेट में आकर पार्किंग के बाहर खड़ी दिल्ली के यात्रियों की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। बस में लगभग 35 से 40 सवारियां बैठी थीं।  20-25 यात्री घायल हो हुए है । घायलों को 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। बस को बाहर निकलवाया जा रहा है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version