Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»रुद्रप्रयाग हादसे से सबक, अब इन तीन हाईवे पर रात नौ से सुबह चार बजे तक नहीं चलेंगे यात्री वाहन
    Uncategorized

    रुद्रप्रयाग हादसे से सबक, अब इन तीन हाईवे पर रात नौ से सुबह चार बजे तक नहीं चलेंगे यात्री वाहन

    adminBy adminJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रुद्रप्रयाग हादसे से सबक, अब इन तीन हाईवे पर रात नौ से सुबह चार बजे तक नहीं चलेंगे यात्री वाहन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पिछले दिनों रुद्रप्रयाग के रैंतोली में टेपों-ट्रैवलर हादसे के बाद पुलिस व प्रशासन सतर्क हो गया है। ऐसे हादसे दोबारा न हो इसके लिए जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे पर रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक यात्री व पर्यटक वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। वहीँ स्थानीय वाहन संचालकों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिले के सभी बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को और अधिक सक्रिय होकर चेकिंग करने निर्देश दिए गए हैं। 15 जून को बदरीनाथ हाईवे पर रैंतोली में टेंपो-ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 11 लोग घायल हो गए थे।

    हादसे के बाद से जिले में रात के समय यात्री व पर्यटक वाहनों के संचालन पर रोक को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मंथन कर रहे थे। पांच दिन मंथन के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने रैंतोली हादसे और आगामी बरसाती सीजन सहित अन्य सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जनपद में तीनों हाईवे पर यात्री व पर्यटक वाहनों के संचालन पर का समय तय कर दिया है। वाहनों के संचालन पर यह पाबंदी बुधवार रात से ही लागू कर दी गई है।

    इस व्यवस्था के तहत रात्रि नौ से सुबह चार बजे तक जिले में किसी भी प्रकार के यात्री व पर्यटक वाहनों पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है। जिले की सीमा सहित तीनों हाईवे पर पुलिस दल की तैनाती की जा रही, जो खांकरा, रैंतोली, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, कुंड, गुप्तकाशी, फाटा, ऊखीमठ, मयाली, चिरबटिया में रात्रि के समय जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की चेकिंग करेगा और एसपी कार्यालय को अपनी रिपोर्ट भेजेगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version