Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पाँचों सीटों पर दोपहर तक हो जाएगी तस्वीर साफ़… क्या चौंका पायेगा विपक्ष!
    Uncategorized

    लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पाँचों सीटों पर दोपहर तक हो जाएगी तस्वीर साफ़… क्या चौंका पायेगा विपक्ष!

    adminBy adminJune 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पाँचों सीटों पर दोपहर तक हो जाएगी तस्वीर साफ़… क्या चौंका पायेगा विपक्ष!
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर मंगलवार को जनादेश आ जाएगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी या विपक्ष बाजी उलट कर चौंकाएगा। ईवीएम और मतपत्रों की गिनती के साथ ही यह खुलासा हो जाएगा कि उत्तराखंड का मतदाता किस तरफ है। उसे फिर डबल इंजन की दरकार है या वह बदलाव चाहता है। 2014 और 2019 के चुनाव में पांचों सीटों पर जनादेश भाजपा के पक्ष में ही गया था। प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें 47 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 45 दिनों के इंतजार के बाद चुनावी इम्तहान का नतीजा खुलने की घड़ी नजदीक आते ही राजनीतिक दलों व उनके प्रत्याशियों व समर्थकों के दिलों की धड़कने भी तेज हो गई हैं।

    चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने सभी पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। बसपा और सपा समेत निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी ताल ठोंकी। गढ़वाल और अल्मोड़ा संसदीय सीट पर पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं ने अधिक वोट किया। यानी इन दोनों सीटों पर महिला मतदाताओं की भूमिका अहम मानी जा रही है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, हरिद्वार सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और गढ़वाल संसदीय सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की प्रतिष्ठा दांव पर मानी जा रही है।

    आंकड़ों पर भी डालिए नजर

    – 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है आज।

    – 57.22 प्रतिशत मतदाताओं ने किया था मतदान।

    – 47 लाख से अधिक मतदाता लिखेंगे हार-जीत इबारत।

    – 14 सबसे अधिक प्रत्याशी हरिद्वार लोस सीट पर।

    – 61.88 प्रतिशत मतदान हुआ था 2019 के चुनाव में।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version