Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»चारधाम यात्रा: फर्जी पंजीकरणों की जांच के लिए SIT का गठन… कई ट्रेवल एजेंट हो चुके हैं गिरफ्तार
    Uncategorized

    चारधाम यात्रा: फर्जी पंजीकरणों की जांच के लिए SIT का गठन… कई ट्रेवल एजेंट हो चुके हैं गिरफ्तार

    adminBy adminJune 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम यात्रा: फर्जी पंजीकरणों की जांच के लिए SIT का गठन… कई ट्रेवल एजेंट हो चुके हैं गिरफ्तार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चारधाम यात्रा के दौरान सामने आ रहे फर्जी पंजीकरण के मामलों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने एसआइटी का गठन किया है। अब एसआइटी की टीम इन सभी मामलों की जांच करेगी। इस बार चारधाम यात्रा में आनलाइन पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें ट्रेवल एजेंट की ओर से विभिन्न राज्यों के तीर्थयात्रियों को पंजीकरण करके यात्रा पर भेजा गया।

    चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस चेकिंग में कई तीर्थयात्रियों के ऑनलाइन पंजीकरण फर्जी पाए जा रहे हैं। कई तीर्थयात्रियों ने पुलिस को बताया है कि उनका पंजीकरण उनके ट्रैवल एजेंट ने किए हैं। सभी मामलों पर पुलिस ने ट्रैवल एजेंटों और एजेंसियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए। पुलिस ने इस साल अब तक कुल 36 मुकदमे दर्ज कर चुकी है और पांच ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार किए हैं। इन सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।

    ऐसे कई पंजीकरण पुलिस की जांच में फर्जी पाए गए। जिन पर अब तक ऋषिकेश विकास नगर तथा हरिद्वार में कई मुकदमे दर्ज भी हो चुके हैं। कई ट्रेवल एजेंट की गिरफ्तारी भी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने फर्जी पंजीकरण के मामलों की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह की अध्यक्षता में एसआइटी का गठन किया है। जिसमें पुलिस क्षेत्र अधिकारी ऋषिकेश संदीप नेगी, साइबर सेल के उप निरीक्षक रविंद्र नेगी, एसओजी ग्रामीण प्रभारी उप निरीक्षक आदित्य सैनी सदस्य होंगे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version