Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून के दरोगा पर महिला योग ट्रेनर के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज, एसएसपी ने किया सस्पेंड
    Uncategorized

    देहरादून के दरोगा पर महिला योग ट्रेनर के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज, एसएसपी ने किया सस्पेंड

    adminBy adminMay 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून के दरोगा पर महिला योग ट्रेनर के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज, एसएसपी ने किया सस्पेंड
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राजधानी देहरादून में थाना रायपुर की मयूर विहार चौकी प्रभारी पर योग ट्रेनर ने पिस्टल दिखाकर डराने, मारपीट करने और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस द्वारा राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी ने आरोपी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है. साथ ही मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी रीना राठौर के निर्देशन में उपनिरीक्षक भावना को सौंपी गई है.

    आपको बता दें कि पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उसने कहा कि वह राजपुर थाना क्षेत्र में रहती है और योग ट्रेनर है. महिला के पति विदेश में रहते हैं. फरवरी 2023 में उनकी नौकरानी ने ज्वैलरी बॉक्स से 20 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए थे. इस संबंध में 13 फरवरी 2023 को राजपुर थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था. जिस समय चोरी की घटना हुई थी, उस समय एसआई मनोज भट्ट राजपुर थाने के अंतर्गत कुठालगेट के चौकी प्रभारी थे और चोरी की घटना की विवेचना उन्हें सौंपी गई थी.

    आरोप है कि विवेचना के दौरान 17 दिसंबर 2023 को चौकी प्रभारी मनोज भट्ट केस के सिलसिले में हाईकोर्ट जाने की बात कहकर पीड़ित महिला को अपने साथ नैनीताल ले गया. वहां होटल के कमरे में पुलिस का रौब झाड़कर उससे दुष्कर्म किया. आरोप है कि मनोज भट्ट उसे लगातार धमकी दे रहा था कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को कुछ बताया, तो वह केस में चार्जशीट दाखिल नहीं करेगा. इसके बाद एसआई मनोज भट्ट का ट्रांसफर रायपुर थाना क्षेत्र में मयूर विहार चौकी प्रभारी के पद पर हो गया. यहां वह सहस्रधारा रोड पर किराये के फ्लैट में रह रहा था. आरोप है कि उसने इस फ्लैट में महिला को कई बार जबरन बुलाया और पिस्टल के बल पर उसके दुष्कर्म किया.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version