Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»Dehradun: हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ तीन गिरफ्तार, डार्कवेब से होती थी डील; कॉलेजों व पार्टियों में करते थे सप्लाई
    Uncategorized

    Dehradun: हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ तीन गिरफ्तार, डार्कवेब से होती थी डील; कॉलेजों व पार्टियों में करते थे सप्लाई

    adminBy adminApril 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Dehradun: हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ तीन गिरफ्तार, डार्कवेब  से होती थी डील; कॉलेजों व पार्टियों में करते थे सप्लाई
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून पुलिस ने हाई प्रोफाइल ड्रग्स लिसेर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड (एलएसडी) के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से बरामद ड्रग्स 2058 ब्लाट्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत दो करोड़ पांच लाख रुपये बताई जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दून पुलिस ने कोबरा समूह के तीन आरोपितों जिसमें एक विदेशी महिला भी शामिल थी, को गिरफ्तार किया था। 28 अप्रैल को प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कोबरा समूह के सदस्य हाई प्रोफाइल ड्रग्स एलएसडी सप्लाई करने जा रहे हैं।

    हाई प्रोफाइल ड्रग्स लीसर्जिक एसिड डाईएथिलेमाइड (एलएसडी) और हेरोइन के साथ कोबरा गैंग के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक शिक्षण संस्थान का वर्तमान और एक पूर्व छात्र शामिल है। तीनों आरोपी डार्क वेब के माध्यम से बंगलूरू के एक ड्रग्स डीलर के संपर्क में थे। डीलर उन्हें कुरियर के माध्यम से एलएसडी और हेरोइन की सप्लाई करता था। पुलिस इन आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

    आरोपियों ने अपने नाम रजत भाटिया निवासी मकान नंबर 22, हकीकत नगर, थाना सदर जिला सहारनपुर, शिवम अरोड़ा निवासी मकान नंबर 20ए हकीकतनगर और कृष गिरोटी निवासी मकान नंबर 11सी, ईदगाह, चकराता रोड, देहरादून बताए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों एक दूसरे से एक पार्टी में मिले थे। यहां उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद वे कोबरा गैंग के संपर्क में आए। कोबरा गैंग ने उन्हें एलएसडी सप्लाई करने का काम दिया।

    इसके बाद तीनों शिक्षण संस्थानों में एलएसडी सप्लाई करने लगे। रजत भाटिया बंगलूरू के एलएसडी डीलर से डार्क वेब के माध्यम से संपर्क में रहता है और उससे कुरियर के माध्यम से एलएसडी मंगवाता है। कृष गिरोटी एक शिक्षण संस्थान का छात्र है, जबकि शिवम अरोड़ा पूर्व छात्र है। पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई का काम रजत भाटिया के जिम्मे रहता है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई है। इस पूछताछ में आरोपियों ने एक बड़े एलएसडी डीलर का नाम बताया है। इसकी तस्दीक की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में पकड़ी गई एलएसडी की यह अब तक की सबसे बड़ी मात्रा है। कोबरा गैंग पर लगातार पुलिस नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि इस गैंग के अधिकतर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राजपुर पुलिस ने भी इस गैंग के कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version