Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»चुनाव: आज हल्द्वानी में गरजेंगे योगी आदित्यनाथ… प्रियंका गांधी रामनगर और रुड़की में जनसभा
    Uncategorized

    चुनाव: आज हल्द्वानी में गरजेंगे योगी आदित्यनाथ… प्रियंका गांधी रामनगर और रुड़की में जनसभा

    adminBy adminApril 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चुनाव: आज हल्द्वानी में गरजेंगे योगी आदित्यनाथ… प्रियंका गांधी रामनगर और रुड़की में जनसभा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हल्द्वानी में गरजेंगे तो कांग्रेस पार्टी की खेवनहार व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा रामनगर में ताल ठोकेंगी। पहले चरण के चुनाव के लिए उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूद्रपुर में विजय संकल्प रैली के बाद पार्टी ने फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ को मैदान में उतार दिया है। वह शनिवार को हल्द्वानी आ रहे हैं। वह एमबी कॉलेज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी ईमानदार और कट्टर छवि के लिए जाने जाते हैं। उप्र में सुशासन और माफियाओं पर उनकी सख्ती ने उन्हें देश और दुनिया की तरह उत्तराखंड में भी लोकप्रिय बना दिया है।

    मोदी के बाद प्रदेश में उनकी लोकप्रियता का ग्राफ बहुत ऊंचा है। पार्टी योगी आदित्यनाथ के जरिए पहाड़ और तराई दोनों को साधना चाहती है। पार्टी की रणनीति है कि प्रदेश की पांचों सीटों पर जीत के अंतर को बढ़ाया जाए। इसलिए उसने योगी की सभाओं में इजाफा किया है। योगी हिन्दू वोटों के धुर्वीकरण में माहिर हैं। साथ ही हारी बाजी को पलटने का माद्दा रखते हैं। राज्य के वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को दुबारा सत्ता में लाने में मोदी-योगी का अहम रोल रहा है। माना जाता है कि आधा दर्जन सीटों पर योगी का खासा असर रहा है। कोटद्वार विधानसभा सीट पर उन्होंने अपने दम पर हारी बाजी को पलट दिया था और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को जीत का सहरा पहना दिया था।

    भाजपा ने जहां कई दिन पहले से अपने स्टार प्रचारकों को समर में उतार रखा है, वहीं कांग्रेस का चुनाव प्रचार का जिम्मा पार्टी प्रत्याशियों के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह के कंधों पर है। अब जबकि प्रचार के लिए पांच दिन शेष रह गए हैं, पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा मैदान में उतर रही हैं। वह शनिवार को रामनगर और रुड़की में जनसभा करेंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी और राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे का इंतजार हो रहा है, लेकिन अभी तक दोनों दिग्गजों का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version