Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»बच्चा चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन रहा हरिद्वार… दस दिन में दूसरी घटना… संदिग्ध कैमरे में कैद
    Uncategorized

    बच्चा चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन रहा हरिद्वार… दस दिन में दूसरी घटना… संदिग्ध कैमरे में कैद

    adminBy adminApril 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बच्चा चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन रहा हरिद्वार… दस दिन में दूसरी घटना… संदिग्ध कैमरे में कैद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    धर्मनगरी हरिद्वार में बच्चा चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक सप्ताह में बच्चा चोरी की दूसरी घटना के साथ ही साल भर के भीतर आठ घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि, सभी घटनाओं में पुलिस की ओर से दिन-रात एक कर मासूमों को बरामद करने के साथ ही आरोपितों को जेल भेजा गया है। इसके बावजूद दूसरे जिलों से पेशेवर अपराधी और निसंतान दंपति जिस तरह हरिद्वार आकर बच्चा चोरी कर रहे हैं, उससे छोटे बच्चे लेकर गंगा दर्शन को आने वाले श्रद्धालु और यात्री चिंतित हैं। इसके अलावा, मासूमों को ढूंढने में पुलिस को भी बार-बार अग्निपरीक्षा देनी पड़ रही है।

    बीते सप्ताह तीन साल की बच्ची के अपहरण के मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बच्ची को बरामद किया ही था कि अब फिर मंगलवार की सुबह एक साल का बच्चा अगवा कर लिया गया। जिससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे में एक महिला सहित दो संदिग्ध कैद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भी मामले में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। घटना मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे की है। जब नीतू पत्नी छोटू दास निवासी लालजीवाला रोड़ीबेलवाला अपने एक साल के बच्चे को नाईसोता घाट पर अपनी बड़ी बेटी के पास छोड़कर खाना लेने के लिए गई थी।

    खाना लेकर जब वापस लौटी तो बच्चा गायब मिला, जानकारी करने पर पता चला कि कोई उसे अगवा कर लिया गया है। बच्चा चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी आनन-फानन में दौड़ पड़ी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को गोद में लेकर जाते हुए दिखा। साथ ही एक महिला भी फुटेज में दिखाई दी। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द बच्चे को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version