Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»बड़ी खबर: नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या का शार्प शूटर अमरजीत एनकाउंटर में ढेर
    Uncategorized

    बड़ी खबर: नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या का शार्प शूटर अमरजीत एनकाउंटर में ढेर

    adminBy adminApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बड़ी खबर: नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या का शार्प शूटर अमरजीत एनकाउंटर में ढेर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह बिट्टू का उत्तराखंड में एनकाउंटर हो गया है. उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया. हरिद्वार के भगवानपुर इलाके में हुई मुठभेड़ में उसे ढेर किया गया. वहीं, पुलिस इस हत्याकांड में शामिल दूसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है. बता दें कि 28 मार्च को कार सेवा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

    डीजीपी कुमार ने बताया कि दूसरा आरोपी फरार हो गया है. उसकी तलाश में STF और पुलिस जुटी हुई है. बाबा की हत्या को उत्तराखंड पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था और लगातार STF और पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी. इससे पहले नानकमत्ता डेरा प्रमुख हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. जानकारी के मुताबिक 10 लाख रुपये में बाबा तरसेम सिंह की हत्या की सुपारी दी गई थी. हत्या की साजिश उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रची गई थी. साजिश करने वालों ने पेशेवर बदमाशों को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी थी. पहले हत्यारे सरवजीत पर अलग-अलग राज्यों में कुल 13 केस दर्ज हैं. जबकि दूसरे हत्यारे अमरजीत उर्फ बिट्टू पर पांच केस दर्ज हैं.

    घटना की जानकारी देते हुए उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने न्यूजी एजेंसी एएनआई को बताया कि अमरजीत सिंह बिट्टू को उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने मार गिराया है. हरिद्वार के भगवानपुर इलाके में उसका एनकाउंटर किया गया. तरसेम सिंह की हत्या मामले में वह मुख्य आरोपी थी. वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. डीजीपी कुमार ने बताया कि दूसरा आरोपी फरार हो गया है. उसकी तलाश में STF और पुलिस जुटी हुई है. बाबा की हत्या को उत्तराखंड पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था और लगातार STF और पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version