Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»आज होगा दून के ऐतिहासिक झंडेजी का आरोहण, इस बार पंजाब के हरभजन सिंह चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ
    Uncategorized

    आज होगा दून के ऐतिहासिक झंडेजी का आरोहण, इस बार पंजाब के हरभजन सिंह चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ

    adminBy adminMarch 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    आज होगा दून के ऐतिहासिक झंडेजी का आरोहण, इस बार पंजाब के हरभजन सिंह चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून के ऐतिहासिक झंडेजी के आरोहण आज 30 मार्च को होगा। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में झंडेजी के आरोहण का समय ज्यूं-ज्यूं निकट आ रहा है वैसे ही भक्तों की आस्था भी परवान चढ़ने लगी है। देश-विदेश की संगत इस पल की साक्षी बनने के लिए दून पहुंचेंगी। इस वर्ष पंजाब के होशियारपुर निवासी हरभजन सिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य मिलेगा। । श्री दरबार साहिब में श्री झंडा जी मेला आयोजन समिति की बैठक में झंडा मेला में विशेष आयोजन, यातायात व संगत के ठहरने की व्यवस्था पर मंथन किया गया।

    शनिवार को श्रीझंडेजी के आरोहण के समय श्रीदरबार साहिब में जनसैलाब उमड़ेगा। इसे लेकर शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। मेले को लेकर देशभर से कई संगतें दून पहुंच चुकी हैं। दोपहर बाद श्रीझंडेजी के आरोहण की प्रक्रिया शुरू होगी। शुक्रवार को श्रीझंडेजी मेले की पूर्व संध्या पर संगतों को श्रीदरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने गुरुमंत्र दिया। इस दौरान संगतें भक्तिभाव में डूबी रहीं। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसे पृथ्वी पर ही स्वर्ग की अनुभूति हो जाती है। इस दौरान संगतों ने श्रीगुरुराम राय महाराज के शबद का सिमरन किया।

    श्रीझंडेजी के आरोहण से पूर्व शुक्रवार को श्रीदरबार साहिब में और दून की सड़कों पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रीदरबार साहिब से स्कूल-कॉलेज की संगतें लगातार पहुंचती रहीं। सहारनपुर रोड पर कई जगह भंडारे आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया। आज मेले के दौरान श्रीदरबार साहिब में आठ बड़े और चार छोटे लंगर लगाए जाएंगे। करीब एक सप्ताह पहले ही दून में संगतें पहुंचनी शुरू हो गई थीं। दून में श्रीगुरुराम राय के आठ से अधिक स्कूलों में इन संगतों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। ऐतिहासिक मेले के लिए पंजाब, हरियाणा, यूपी के साथ ही देश के कोने-कोने से संगतें पहुंची हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version