Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»बाबा तरसेम सिंह की हत्या पर रो पड़े उत्तराखंड के मुख्यमंत्री… परिजनों से की मुलाकात
    Uncategorized

    बाबा तरसेम सिंह की हत्या पर रो पड़े उत्तराखंड के मुख्यमंत्री… परिजनों से की मुलाकात

    adminBy adminMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बाबा तरसेम सिंह की हत्या पर रो पड़े उत्तराखंड के मुख्यमंत्री… परिजनों से की मुलाकात
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का नानकमत्ता कस्बा गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. बाइक से आए दो अज्ञात हमलावरों ने यहां कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह (60) को गोलियों से छलनी कर दिया. गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जहां गोली चली थी लोग वहां दौड़कर पहुंचे लेकिन तब तक कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह गोलियों से घायल होकर लहूलुहान पड़े थे. लोग तत्काल गंभीर रूप से घायल तरसेम सिंह को इलाज के लिए खटीमा के अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो गोलियों से बुरी तरह घायल हो गए थे. अत्यधिक गंभीर चोटें लगने और ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हो गई.

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता पहुंचकर गुरुद्वारा नानकमत्ता के कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम भावुक हो गए। सीएम धामी बाबा हरबंस सिंह के कार सेवा ऑल इंडिया डेरा प्रमुख बाबा बच्चन सिंह से मिलकर भावुक हुए। सीएम धामी ने कहा कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या बहुत ही दुखी घटना है। बाबा तरसेम सिंह का इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने गरीबों के लिए कई प्रकार की समाज सेवा की है। उन्होंने कहा हत्यारोपी कहीं भी छिपे होंगे, उन्हें खोजा जाएगा और कानूनी कार्रवाई के तहत उन्हें सजा दिलाई जाएगी।

    डेरा कार सेवा के सेवादारों से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह (करीब 6.30 बजे) सरदार तरसेम सिंह डेरे से बाहर घूमने के लिए निकले थे. घूमने के बाद वो दरवाजे के बाहर कुर्सी पर बैठे थे. तभी अचानक आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलियां लगने से तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. आनन फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां उनकी मृत्यु हो गई है. इस हत्याकांड को नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जल्द होने वाले चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है. हमलावरों की पहचान करने के लिए एसटीएफ को लगाया गया है. इस घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version