Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»टिहरी गढ़वाल के विजय सेमवाल ने 59 वर्ष में उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा
    Uncategorized

    टिहरी गढ़वाल के विजय सेमवाल ने 59 वर्ष में उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

    adminBy adminFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    टिहरी गढ़वाल के विजय सेमवाल ने 59 वर्ष में उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    आज हम बात कर रहे है राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के जाखणीधार ब्लाॅक के ग्राम पंचायत नेग्याणा मगरौं निवासी विजय सेमवाल की, जिन्होंने रिटायरमेंट की उम्र में राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण की है। बता दें कि 59 वर्षीय सेमवाल ने टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट विषय पर नेट क्वालीफाई किया है। सबसे खास बात तो यह है कि वे यूपी गढ़वाल मंडल विकास निगम में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे हैं। सेवानिवृत्त होने के उपरांत उन्होंने घर पर रहकर निरंतर पढ़ाई जारी रखी और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी से यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है । आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को बाघ ने उतारा मौत के घाट, मचा कोहराम

    उन्होंने वर्ष 2012 में उत्तराखण्ड ओपन यूनिवर्सिटी से टूरिज्म मैनेजमेंट में परास्नातक की डिग्री हासिल की। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 1990 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से टूरिज्म मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है। जिसके उपरांत उनकी गढ़वाल मंडल विकास निगम में नौकरी लग गई। वर्ष 2020 में निगम की सेवा से विरत होने के उपरांत भी उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी। उम्र के इस पड़ाव में जब लोग सबकुछ छोड़कर बैठना पसंद करते हैं विजय ने अपनी कड़ी मेहनत से अपने सपनों को साकार किया। भविष्य में वह टूरिस्ट मैनेजमेंट में शोध कर पीएचडी करना चाहते हैं। विजय बताते हैं कि इस परीक्षा में सफलता पाने का उनके मन में जुनून था। इसके लिए उन्होंने न तो कोई कोचिंग ली और न ही ऑनलाइन पढ़ाई की। वह बताते हैं कि जो भी पुस्तकें उनके पास उपलब्ध थी उन्हीं को लगातार पढ़ते रहे, और उनकी इसी कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें उम्र के इस पड़ाव पर भी अभूतपूर्व सफलता दिलाई। वास्तव में अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल कर विजय राज्य के हजारों युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version