Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड मौसम: लम्बा इंतजार होगा खत्म, भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
    Uncategorized

    उत्तराखंड मौसम: लम्बा इंतजार होगा खत्म, भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

    adminBy adminJanuary 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड मौसम: लम्बा इंतजार होगा खत्म, भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में आज 31 जनवरी से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे चुका है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। इससे बुधवार और गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, हाल के दिनों में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक वर्षा-बर्फबारी नहीं हुई। अब अगले कुछ दिन मौसम मेहरबान रहने की उम्मीद जगी है।

    करीब ढाई माह बाद प्रदेश में वर्षा के आसार हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है। दून में मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाने से कंपकंपी बढ़ गई। वहीं, अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरे का प्रकोप जारी रहा। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने लगे हैं। नवंबर की शुरुआत में हुई हल्की वर्षा के बाद से मौसम रूठा हुआ है। शुष्क मौसम के कारण लंबे समय से मैदान में कोहरा और पहाड़ों में पाले ने आमजन की मुश्किलें बढ़ाईं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। प्रदेशभर में कहीं-कहीं तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं।

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version