Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»धामी सरकार ने बढ़ाया UCC समिति का कार्यकाल, सीएम बोले- जल्द लागू करेंगे यूसीसी
    Uncategorized

    धामी सरकार ने बढ़ाया UCC समिति का कार्यकाल, सीएम बोले- जल्द लागू करेंगे यूसीसी

    adminBy adminJanuary 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    धामी सरकार ने बढ़ाया UCC समिति का कार्यकाल, सीएम बोले- जल्द लागू करेंगे यूसीसी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड सरकार ने 15 दिन के लिए यूसीसी समिति का कार्यकाल बढ़ाया है. इस बाबत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में ऐलान किया. उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के लिए गठित कमेटी की ड्राफ्ट रिपोर्ट जल्द मिलेगी. वो रुड़की में नमो नवमतदाता कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे. सीएम धामी ने बताया कि समान नागरिक संहिता के लिए बनाई गई 5 सदस्यों की कमेटी ने ड्राफ्ट पूरा कर लिया है. ड्राफ्ट मिलते ही विधानसभा का सत्र बुलाकर समान नागरिक संहिता कानून पूरे उत्तराखंड में लागू किया जाएगा. UCC समिति का कार्यकाल 15 दिन के लिए और बढ़ाया गया है.

    मुख्यमंत्री ने यह बात प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुभकामना संदेश के रूप कही। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है। हमारा यह विशिष्ट संविधान हमारे राष्ट्र का निरंतर मार्गदर्शन करता आ रहा है। यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है। संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के विकास, कल्याण और उन्नति हेतु संकल्पबद्ध है। जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति का अनुसरण कर राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जनसेवा से संबंधित अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन की गई हैं। पीएम मोदी के मागदर्शन में उत्तराखंड को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों के श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है।

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने 75वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में राज्यपाल ने महात्मा गांधी और भारतीय संविधान के प्रणेता बाबा साहेब आंबेडकर सहित सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं का भावपूर्ण स्मरण किया है। उन्होंने देश की सुरक्षा में तैनात सैन्य बलों और सभी सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को सैल्यूट करते हुए देश की रक्षा में शहीद वीर जवानों को नमन किया। कहा, उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम सबको संकल्प, सिद्धि और सामर्थ्य के साथ योगदान देना होगा। राज्यपाल ने कहा, इस साल चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version