Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»प्रेमी संग हुई फरार मां, करतूत बर्दाश्त नहीं कर पाई 14 साल की बेटी… और दे दी जान
    Uncategorized

    प्रेमी संग हुई फरार मां, करतूत बर्दाश्त नहीं कर पाई 14 साल की बेटी… और दे दी जान

    adminBy adminDecember 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    प्रेमी संग हुई फरार मां, करतूत बर्दाश्त नहीं कर पाई 14 साल की बेटी… और दे दी जान
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    रूड़की में एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। महिला की नाबालिग बेटी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने इस मामले में कोतवाली रुड़की पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उसने बेटी की मौत के लिए अपनी पत्नी और पत्नी के प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली रुड़की के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी का किसी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने पत्नी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। उल्टा वह घर छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

    उसकी एक 14 साल की बेटी है। मां के प्रेमी के साथ चले जाने से उसकी बेटी इतनी ज्यादा दुखी हुई कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। उपचार के लिए उसे अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बेटी का अंतिम संस्कार उसने कर दिया है। व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बेटी की मौत उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी के कारण ही हुई है। उन्होंने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया है। पीड़ित ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी गई है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version