Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»Uttarakhand Investor Summit: कल पहुंचेगे पीएम मोदी… रूट रहेंगे डायवर्ट… प्लान देखकर ही घर से निकलें
    Uncategorized

    Uttarakhand Investor Summit: कल पहुंचेगे पीएम मोदी… रूट रहेंगे डायवर्ट… प्लान देखकर ही घर से निकलें

    adminBy adminDecember 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Uttarakhand Investor Summit: कल पहुंचेगे पीएम मोदी… रूट रहेंगे डायवर्ट…  प्लान देखकर ही घर से निकलें
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून के एफआरआई में आठ और नौ दिसंबर को होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान रूट डायवर्ट रहेंगे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें, जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही अपील की कि इन दो दिनों बल्लूपुर, कैंट रोड़, चकराता रोड मार्ग का कम से कम प्रयोग करें।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वह सम्मेलन में करीब ढाई से तीन घंटे देश और दुनिया के उद्योगपतियों के साथ रहेंगे। निवेशक सम्मेलन के पहले दिन चार प्रमुख सत्र होंगे।

    उद्घाटन सत्र के दौरान देश के छह प्रमुख उद्योगपतियों का भी संबोधन होगा, जो उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं के बारे में अपना विजन रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का 10 बजकर 20 मिनट पर भारतीय सैन्य अकादमी के हेलीपैड पर आगमन होगा। वहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल उनका स्वागत करेंगे। वहां से करीब तीन किमी की दूरी पर स्थित मुख्य आयोजन स्थल वन अनुसंधान संस्थान के बीच करीब एक किमी की दूरी तक मानव श्रृंखला के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पीएम का स्वागत होगा। पीएम साढ़े दस बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

    सीएम धामी का संबोधन होगा। इसके बाद 11 बजकर 34 मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा। अपराह्न 12.30 एक बजे के बीच पीएम लाउंज से आईएमए हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं के बारे में देश के चोटी के उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, बाबा रामदेव, सज्जन जिंदल, संजीव पुरी, बनमाली अग्रवाल और चरनजीत बैनर्जी अपना विजन रखेंगे।

    यह रहेगा रूट प्लान

    विकासनगर से देहरादून शहर की आने वाले वाहन को धूलकोट से शिमला बाईपास की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

    विकासनगर से प्रेमनगर होते हुए शहर की ओर से आने वाले यातायात को प्रेमनगर बाजार से दरु चौक से गोरखपुर चौक शिमला बाई पास रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

    प्रेमनगर से पंडितवाड़ी की ओर आने वाले यातायात को लवली मार्केट होते हुए बसंत विहार की ओर भेजा जाएगा।

    आईएसबीटी से रिस्पना की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कारगी चौक से दूधली रोड की ओर भेजा जाएगा।

    हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को लालतप्पड़ व हर्रावाला में रोका जाएगा।

    डेलीगेट्स के वाहन कौलागढ़ गेट से प्रवेश कर रॉय रोड से हार्ट रोड पर डेलीगेट्स को ड्राप कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर जाएंगे। वापसी इसी मार्ग से होगी।

    मीडिया, वीआईपी के वाहन ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से।

    कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले आगंतुकों के वाहन बाबू गेट, ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से होगी।

    ड्यूटीरत कर्मियों के वाहन बाबू गेट, ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कर अपने-अपने ड्यूटी प्वाईंट पर पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से होगी।

    बस में आने वाले नागरिक बाबू गेट पर ड्राप होंगे।  बस को बसंत विहार स्थित निर्धारित 30 बीघा पार्किंग स्थल में पार्क किया जाएगा।

     

    पार्किंग स्थल

    प्लेटिनम वाहनों की पार्किंग- ट्रंप रोड एफआरआई बिल्डिंग के पास।

    डायमंड वाहनों की पार्किंग – मैसन रोड और हावर्ड रोड पर।

    मीडिया के वाहनों की पर्किंग – यूनियन बैंक के सामने लोहरी रोड पर।

    सरकारी अधिकारी और ड्यूटी में लगे कर्मियों की पार्किंग- रोजर रोड पर।

    गोल्ड पार्किंग – रोजर और बाबू रोड पर।

    बस पार्किंग – बसंत विहार में 30 बीघा खाली ग्राउंड।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version