Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 29
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»Global Investors Summit: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन, अंबानी व अडानी भी होंगे शामिल
    उत्तराखंड

    Global Investors Summit: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन, अंबानी व अडानी भी होंगे शामिल

    adminBy adminDecember 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Global Investors Summit: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन, अंबानी व अडानी भी होंगे शामिल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राजधानी देहरादून में आठ दिसंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम के पहले दिन तीन केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मनसुख मांडविया और धर्मेंद्र प्रधान का आना प्रस्तावित है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नौ दिसंबर को सम्मेलन के समापन के अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

    सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न सत्रों में उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, संजीव पुरी, सज्जन जिंदल के साथ ही बाबा रामदेव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। निवेशक सम्मेलन में स्पेन, स्लोवेनिया, नेपाल, क्यूबा, ग्रीस, आस्ट्रिया, जापान, सऊदी अरब व चेक गणराज्य के राजदूतों के शामिल होने की भी संभावना है।

    सरकार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन कर रही है। आठ व नौ दिसंबर को प्रस्तावित इस सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं सारी तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं।

    प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 10:30 बजे आयोजन स्थल फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट पहुंचेंगे। यहां उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 1000 लोग मानव श्रृंखला बनाएंगे। कार्यक्रम में सशक्त उत्तराखंड पुस्तक का विमोचन और हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड लांच किया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे प्रधानमंत्री वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

    कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें वे अपनी विशेषताएं निवेशकों के साथ साझा करेंगे। सम्मेलन में प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी अपने विभागों से संबंधित योजनाओं का प्रस्तुतिकरण भी देंगे।

    Featured
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026

    4 निहंगों की गिरफ्तारी पर नया मोड़, अब हिमाचल के पांवटा साहिब गुरुद्वारे में जुटे 150 से ज्यादा निहंग

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version