Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026

    देहरादून: बैरागीवाला में तनाव के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने छोड़े घर, गांव में पसरा सन्नाटा

    June 16, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 18
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में शुष्क मौसम, दशहरे में होगा ठंड का अहसास…मैदानी इलाकों में दो डिग्री लुढ़क सकता है पारा
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में शुष्क मौसम, दशहरे में होगा ठंड का अहसास…मैदानी इलाकों में दो डिग्री लुढ़क सकता है पारा

    adminBy adminOctober 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में शुष्क मौसम, दशहरे में होगा ठंड का अहसास…मैदानी इलाकों में दो डिग्री लुढ़क सकता है पारा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    इस सप्ताह उत्तराखंड का मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। मैदान में धूप खिली रह सकती है जबकि चमोली रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने के आसार बन रहे हैं। जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।

    उत्तराखंड में अगले 2 दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में बीते दिनों में बारिश के बाद से ही तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। हालांकि पिछले चार दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, इसके बाद भी तापमान में गिरावट जारी है। दिन में तेज धूप भी अब प्रभावी नहीं हो रहा है। सूखी ठंड पड़ने के कारण ठिठुरन हो रही है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस काम बना हुआ है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उच्च हिमालय क्षेत्र में कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की वर्षा के आसार हैं। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। कोटद्वार में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम साफ होने के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026

    देहरादून: बैरागीवाला में तनाव के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने छोड़े घर, गांव में पसरा सन्नाटा

    June 16, 2026

    देहरादून में अधिवक्ता सोहेल हारून हत्याकांड का खुलासा, छोटे भाई ने ही ली बड़े भाई की जान

    June 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version