Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»रामलीला में दशरथ का किरदार निभा रहे बीजेपी MLA बंशीधर भगत… दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
    Uncategorized

    रामलीला में दशरथ का किरदार निभा रहे बीजेपी MLA बंशीधर भगत… दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

    adminBy adminOctober 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रामलीला में दशरथ का किरदार निभा रहे बीजेपी MLA बंशीधर भगत… दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड (Uttarakhand) में इन दिनों रामलीला का मंचन किया जा रहा है जिसका अपना एक अलग ही महत्व है. रामलीला शुरू होने से पहले एक महीने पहले ही अभ्यास शुरू हो जाता है ताकि रामलीला देखने आ रहे दर्शको को एक अद्भुत रामलीला दिखाई जाए. वहीं रामलीला को देखने आ रहे दर्शकों के बीच अचानक विधायक आ जाए और दर्शकों का दिल जीत जाए तो क्या ही नजारा होगा. उत्तराखंड की राजनीति के माहिर खिलाड़ी बंशीधर भगत एक मंझे हुए रंगमंच के कलाकार भी हैं. विधायक बंशीधर भगत रामलीला में  कई सालों से राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं.

    रामलीला में 48 सालों से निभा रहे हैं, दशरथ के किरदार में बंशीधर भगत को पहचानना आसान नहीं लगता. वह किसी मंझे हुए कलाकार की तरह राजा दशरथ के जीवन के सभी उतार-चढ़ावों को जीवंत कर देते हैं. वह पिछले 50 सालों से अलग-अलग जगह की रामलीलाओं में मंचन करते आ रहे है. अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं, वही राजनीति और कलाकार के रूप में लोगों के पास जाना कोई आसान कार्य नहीं जब बंसीधर भगत से पूछा तो उन्होंने कहा कि रंगमंच मेरा बचपन का शौक है. जब मैं  20 साल का था तब से मैंने नाटकों में कार्य किया. 22 वर्ष की आयु में मैने रामलीला में पाठ खेलना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि वह अंगद और परशुराम का भी पाठ खेल चुके है.

    दशरथ का रोल निभाते हुए उन्होंने कोप भवन में कैकेई को मनाने का प्रयास किया। कैकेई को मनाते हुए कहा प्रिय तुम काहे हो मलीन..। उनका अभिनय को देखने कालाढूंगी समेत अन्य क्षेत्रों से आए उनके प्रशंसक देर रात तक जमे रहे। आम जनता ही नहीं राजा दशरथ व कैकेई के कोप भवन का मार्मिक अभिनय देखने के लिए नेता, अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे। विधायक भगत के मेकअप मैन व ड्रेसमैन दोनो मुंबई से आए थे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार बीजेपी MLA बंशीधर भगत रामलीला
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version