Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर; दो तीर्थयात्रियों की मौत, सात घायल
    उत्तराखंड

    बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर; दो तीर्थयात्रियों की मौत, सात घायल

    adminBy adminOctober 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर; दो तीर्थयात्रियों की मौत, सात घायल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के समीप एक बस और बोलेरो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो में दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई तथा सात लोग घायल हो गए है। सभी घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। जिनमें बोलेरो चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक रविवार को प्रातः 6:00 बजे ऋषिकेश से करीब दस किमी आगे ब्रह्मपुरी के समीप एक बस व बोलेरो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

    हिमगिरी एक्सप्रेस बस संख्या (यूके 15पीए- 0236) हरिद्वार से सोनप्रयाग की ओर जा रही थी। जबकि बोलेरो संख्या (यूके 13टीए- 0583) नाै यात्रियों को लेकर श्रीनगर से ऋषिकेश की तरफ आ रही थी। ब्रह्मपुरी में एक मोड़ के समीप दोनों वाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस सवार सभी यात्रा सुरक्षित बच गए, जबकि बोलेरो कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में बैठे सभी यात्री घायल हो गए।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो में सवार सभी यात्रियों को वाहन से बाहर निकालकर 108 आपात सेवा की मदद से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पिंकी दास (22 वर्ष) पुत्री सेतु दास निवासी 1/2 सी दुर्गापुर प्लेन, थाना सिप्ला, जिला वर्धमान, कोलकाता बंगाल तथा सोमनाथ (24 वर्ष) पुत्र जगरनाथ निवासी जफरपुर, साउथ, 24 परगना, बंगाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि सिया दास (15 वर्ष) पुत्री सेतु दास, सेतु दास (42 वर्ष) पुत्र तपन दास निवासी, सोमदास (40 वर्ष) पत्नी शांति दास सभी निवासी दुर्गापुर प्लेन, थाना सिप्ला, जिला वर्धमान, कोलकाता बंगाला, शोभित शाह (38 वर्ष), शोभित दत्ता (30 वर्ष) दोनों निवासी कोलकाता, बंगाल, अभिषेक पांडे (46 वर्ष) निवासी मध्य प्रदेश हाल निवासी सेक्टर 63 गुड़गांव तथा बोलेरो चालक लक्ष्मण (42 वर्ष) पुत्र बेनी प्रसाद निवासी रुद्रप्रयाग को चिकित्सकों ने हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

    पुलिस के मुताबिक चालक लक्ष्मण को भी अधिक चोटें आई है, उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। जबकि अन्य सभी यात्री खतरे से बाहर है। यात्रियों ने बताया कि उनमें से अधिकांश यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। रविवार की सुबह रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश के लिए रवाना हुए थे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version