Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    नए साल पर उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिज़ाज

    January 1, 2026

    चमोली: विष्णुगाड–पीपलकोटी परियोजना में बड़ा हादसा, दो लोको ट्रेनों की टक्कर से 60 घायल

    December 31, 2025

    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं

    December 30, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, January 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»Ayushmaan Card: मोबाइल एप पर भी बनाए जा सकेंगे आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किए निर्देश जारी
    Uncategorized

    Ayushmaan Card: मोबाइल एप पर भी बनाए जा सकेंगे आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किए निर्देश जारी

    adminBy adminSeptember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Ayushmaan Card: मोबाइल एप पर भी बनाए जा सकेंगे आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किए निर्देश जारी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में अब आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और अधिक सरल कर दिया गया है। इसके तहत अब कोई भी व्यक्ति मोबाइल पर एप डाउनलोड कर आयुष्मान कार्ड बना सकेगा। इसके साथ ही अब शिक्षण संस्थाओं में पांच वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के आयुष्मान कार्ड व आभा आइडी बनाने की तैयारी है। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में इस समय आयुष्मान कार्ड बनाने में तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही थीं।

    स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शनिवार को दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर प्रदेश में चल रही आयुष्मान भव योजना की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री को आयुष्मान कार्ड बनाने की दिक्कतों के संबंध में अवगत कराया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों को इस समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।

    स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद प्राधिकरण ने अपनी एक टीम को देहरादून रवाना की।

    टीम ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के कार्यालय पहुंच कर प्रदेश भर के सीएचसी (कामन सर्विस सेंटर) की मैपिंग करते हुए इस समस्या को दूर कर दिया है। 10 हजार आभा आइडी व पांच हजार कोर्ड बनाने का लक्ष्य स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत नई दिल्ली के बाद राजस्थान पहुंचे।

    राजस्थान से उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग वर्चुअल बैठक करते हुए 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक अभियान चलाने हुए 10 हजार आभा आइडी व पांच हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    नए साल पर उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिज़ाज

    January 1, 2026

    चमोली: विष्णुगाड–पीपलकोटी परियोजना में बड़ा हादसा, दो लोको ट्रेनों की टक्कर से 60 घायल

    December 31, 2025

    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं

    December 30, 2025

    ऋषिकेश: जमीन छिनने के डर ने भड़काया आक्रोश, रेलवे ट्रैक जाम कर पुलिस पर पथराव

    December 29, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version