Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, कहा- बेहद निंदनीय है भाषा

    September 21, 2026

    देहरादून में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत और दो घायल

    September 20, 2026

    युवाओं के आइडिया से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने सुने ‘जेन-जी’ के सुझाव

    September 19, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 21
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Business»iPhone 18 Pro सीरीज की धमाकेदार सेल शुरू: जानें क्या है कीमत और कैसे मिलेगा हजारों का डिस्काउंट
    Business

    iPhone 18 Pro सीरीज की धमाकेदार सेल शुरू: जानें क्या है कीमत और कैसे मिलेगा हजारों का डिस्काउंट

    adminBy adminSeptember 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    iPhone 18 Pro सीरीज की धमाकेदार सेल शुरू: जानें क्या है कीमत और कैसे मिलेगा हजारों का डिस्काउंट
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    आईफोन18 प्रो व प्रो मैक्स की सेल आज से शुरू: कितना मिलेगा डिस्काउंट? जानें कैसे उठाएं हजारों के ऑफर्स का फायदा

    एपल के नए आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने का इंतजार खत्म हो चुका है। आज यानी 18 सितंबर से इनकी पहली आधिकारिक सेल शुरू हो गई है। ए20 प्रो 2nm चिपसेट, सेरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन और 48MP ट्रिपल कैमरा वाले इन नए आईफोन्स की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स की पूरी जानकारी यहां देखें।

    एपल के लेटेस्ट आईफोन 18 प्रो सीरीज की पहली सेल शुरू हो गई है। कंपनी ने इस सीरीज में आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को पेश किया है। दोनों फोन की बिक्री आज यानी 18 सितंबर से शुरू हो रही है। सेल में ग्राहकों को बैंक ऑफर के साथ पुराने फोन को एक्सचेंज करने का विकल्प भी मिल सकता है। ऐसे में नए आईफोन को कम कीमत में खरीदने की कोशिश कर रहे ग्राहकों के लिए कई सेविंग विकल्प मौजूद हैं। आइए कीमत, ऑफर और फीचर्स की पूरी जानकारी जानते हैं।

    आईफोन 18 प्रो की कीमत और ऑफर

    – आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत करीब 1,64,900 है। इस कीमत में 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। वहीं इसका टॉप-एंड वेरिएंट 2TB स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत लगभग 3,14,900 है।

    – वहीं आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत तकरीबन 1,79,900 है। इसमें 256GB स्टोरेज मिलती है। इसके 2TB वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 3,29,900 है।

    कैसे उठाएं हजारों रुपये का फायदा?

    – आप आईफोन 18 प्रो सीरीज को एपल के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं। खरीदारी पर चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए सात हजार तक का इंस्टैंट कैशबैक भी हासिल किया जा सकता है।

    – इसके अलावा ग्राहक पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके भी नए आईफोन की कीमत कम कर सकते हैं। बता दें कि एपल के ऑफिशियल स्टोर पर पुराना फोन एक्सचेंज करने पर फोन की कंडीशन और मॉडल के हिसाब से 21 हजार से लेकर आप 81,500 रुपये तक का एक्सचेंज क्रेडिट मिल सकता है।

    – वहीं, जो ग्राहक एक बार में पेमेंट नहीं करना चाहते, उनके लिए कंपनी ने छह महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध है, जो लगभग 26,316 प्रति माह (आईफोन 18 प्रो) से शुरू होती है।

    आईफोन 18 प्रो सीरीज की पहली सेल 18 सितंबर से शुरू हो गई है। इसमें आप आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स दाेनों को खरीद सकते हैं।

    आईफोन डुओ की कब से शुरू होगी सेल?

    एपल का पहला फोल्डेबल हैंडसेट आईफोन डुओ भी कंपनी ने पेश किया है। इसकी पहली सेल 23 सितंबर से शुरू होगी। आईफोन डुओ करीब 2.99 लाख है, जबकि इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 4.5 लाख है।

    आईफोन 18 प्रो सीरीज में क्या है खास? जानें मुख्य स्पेसिफिकेशंस

    – डिस्प्ले: आईफोन 18 प्रो में 6.3-इंच और आईफोन 18 प्रो मैक्स में 6.9-इंच का LTPO OLED स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

    – प्रोसेसर: इसकी बात करें इसमें 2nm आर्किटेक्चर पर बना सुपरफास्ट A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जो लेटेस्ट iOS 27 पर रन करता है।

    – कैमरा: फोटोग्राफी लवर्स के लिए यह काफी आकर्षक का केंद्र हो सकता है। इन आईफोन्स में रियर में 48MP का प्राइमरी, 48MP का 4x पेरिस्कोप टेलीफोटो और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा LiDAR सेंसर के साथ मिलता है।

    – डिस्प्ले:आईफोन 18 प्रो में 6.3-इंच और आईफोन 18 प्रो मैक्स में 6.9-इंच का LTPO OLED स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

    – मॉडल और स्टोरेज चुनें:अपनी पसंद का आईफोन 18 प्रो या प्रो मैक्स मॉडल, स्टोरेज वेरिएंट और कलर चुनें।

    – एक्सचेंज ऑप्शन जोड़ें:अगर पुराना स्मार्टफोन बदलना चाहते हैं, तो एपल ट्रेड इन विकल्प पर टैप करके अपने पुराने फोन का आईएमईआई दर्ज करें और एक्सचेंज वैल्यू चेक करें।

    – पात्र बैंक कार्ड से पेमेंट करें: चेकआउट के समय आईसीआईसीआई, एक्सिस या एमेक्स कार्ड की डिटेल्स डालें ताकि आपको सात हजार तक का इंस्टैंट डिस्काउंट या कैशबैक तुरंत मिल सके।

    – ऑर्डर कंफर्म करें:पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करते ही आपका ऑर्डर प्लेस हो जाएगा और दिए गए पते पर डिलीवर कर दिया जाएगा। ध्यान रहे ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी हर मॉडल, स्टोरेज, कलर और आपके पिनकोड के हिसाब से अलग हो सकती है। खास बात यह है कि प्री-ऑर्डर के बाद कुछ कॉन्फिगरेशन की डिलीवरी तारीख अक्तूबर तक खिसकने की रिपोर्ट भी आई है।

    – कैसे देखें अपना ऑर्डर:ऑर्डर की सही तारीख देखने के लिए आप एपल के ऑर्डर स्टेटस पर लॉगिन करके वहीं से अपने ऑर्डर की डिलीवरी डेट देख सकते हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ओवरलोडिंग के आधार पर बीमा क्लेम खारिज करना गलत, उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को दिए 6.49 लाख रुपये देने के निर्देश

    September 17, 2026

    ‘सेमीकंडक्टर’ के ग्लोबल मार्केट में भारत की धमाकेदार एंट्री: पीएम मोदी ने दिखाया भविष्य का रोडमैप

    September 17, 2026

    गुरुग्राम में ईडी का बड़ा एक्शन: रियल एस्टेट फ्रॉड मामले में गोपाल कांडा के ठिकानों पर छापेमारी

    September 17, 2026

    सऊदी अरब-हूती संघर्ष में नया मोड़: मक्का पर ड्रोन हमले के दावे से बढ़ा तनाव, भारत ने दी कड़ी चेतावनी

    September 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version