Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में इंजीनियरिंग छात्रों को बड़ा झटका, पेपर लीक के बाद यूटीयू ने दो परीक्षाएं कीं रद्द

    July 23, 2026

    हल्द्वानी में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन टैंक बना मौत का कुआं, मां समेत दो बेटों की मौत

    July 22, 2026

    बीकेटीसी विवाद गरमाया, हेमंत द्विवेदी बोले- जांच प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं गोदियाल

    July 21, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, July 23
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में इंजीनियरिंग छात्रों को बड़ा झटका, पेपर लीक के बाद यूटीयू ने दो परीक्षाएं कीं रद्द
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में इंजीनियरिंग छात्रों को बड़ा झटका, पेपर लीक के बाद यूटीयू ने दो परीक्षाएं कीं रद्द

    adminBy adminJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में इंजीनियरिंग छात्रों को बड़ा झटका, पेपर लीक के बाद यूटीयू ने दो परीक्षाएं कीं रद्द
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दिल्ली में पेपर लीक के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों के बीच उत्तराखंड से भी परीक्षा से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आई है। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की दो सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही लीक हो गए। मामले की पुष्टि होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। इससे विश्वविद्यालय से संबद्ध 12 इंजीनियरिंग संस्थानों के हजारों छात्रों को दोबारा परीक्षा का इंतजार करना पड़ेगा।

    विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी.के. पटेल के अनुसार, मशीन लर्निंग फॉर इंटरनेट ऑफ थिंग्स और इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड थ्योरी विषयों के प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत मिली थी। कुलपति के निर्देश पर गठित जांच समिति और संबंधित संस्थान की आंतरिक जांच में पाया गया कि शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून के सहायक प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार गुप्ता ने प्रश्नपत्र छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप और एक ऑनलाइन पोर्टल पर साझा किए थे।

    जांच रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय ने आरोपी सहायक प्रोफेसर पर अगले सात वर्षों तक सभी परीक्षा संबंधी कार्यों में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, परीक्षा की गोपनीयता और निगरानी में लापरवाही बरतने पर शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को भी कड़ी चेतावनी जारी की गई है।

    विश्वविद्यालय ने बताया कि रद्द की गई दोनों परीक्षाएं अब अगस्त के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। नई परीक्षा तिथियां और परीक्षा केंद्रों की जानकारी जल्द ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

    जिन संस्थानों के छात्र होंगे प्रभावित
    बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज, भीमताल
    तुलाज इंस्टीट्यूट, देहरादून
    बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान, द्वाराहाट
    रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की
    शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून
    जयराम भाई पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
    माया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
    बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
    टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, टिहरी
    नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान, पिथौरागढ़
    वूमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
    इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोपेश्वर

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    हल्द्वानी में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन टैंक बना मौत का कुआं, मां समेत दो बेटों की मौत

    July 22, 2026

    बीकेटीसी विवाद गरमाया, हेमंत द्विवेदी बोले- जांच प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं गोदियाल

    July 21, 2026

    चैंपियंस की तरह खेला स्पेन… ‘ला रोजा’ का जलवा! अर्जेंटीना को हराकर दुनिया को दिखाया असली चैंपियन कौन

    July 20, 2026

    ₹1109 करोड़ बैंक घोटाला: CBI का काशीपुर समेत चार राज्यों में बड़ा एक्शन, फैक्टरी पर छापा

    July 20, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version