Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»जनहित सर्वोपरि, विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सांसद अजय भट्ट
    उत्तराखंड

    जनहित सर्वोपरि, विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सांसद अजय भट्ट

    adminBy adminJuly 14, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, आरडीएसएस योजना की जांच, गेठिया में मानसिक चिकित्सालय को सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश

    सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, पेयजल, कृषि, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि एवं जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा

     

    हल्द्वानी: जनपद नैनीताल में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नैनीताल-ऊधमसिंहनगर के सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष अजय भट्ट ने की।

    बैठक के प्रारंभ में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि तीन माह पूर्व आयोजित दिशा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को जो निर्देश दिए गए थे, उनकी प्रगति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकांश विभागों द्वारा संतोषजनक कार्य किए गए हैं, लेकिन जिन विभागों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, वहां जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से जनता तक पहुंचना चाहिए।

    गेठिया में मानसिक चिकित्सालय सितंबर तक पूरा करने के निर्देश

    सांसद ने नैनीताल (गेठिया) में निर्माणाधीन मानसिक चिकित्सालय की समीक्षा करते हुए कहा कि यह परियोजना पहले ही पूर्ण हो जानी चाहिए थी। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि सितंबर 2026 तक अस्पताल का निर्माण हर हाल में पूर्ण किया जाए, जिससे कुमाऊं मंडल के मरीजों को उपचार के लिए देहरादून पर निर्भर न रहना पड़े।

    भवाली मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का कार्य होगा शीघ्र शुरू

    उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार भवाली में प्रस्तावित मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है तथा न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप इसकी कार्यवाही शीघ्र आगे बढ़ाई जाएगी।

    लालकुआं श्रीलंका टापू के लिए विशेष व्यवस्था के निर्देश

    बैठक में लालकुआं स्थित श्रीलंका टापू क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि बरसात के दौरान गौला नदी के कारण क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हो जाता है। ऐसे में वहां स्वास्थ्य, राशन, बिजली एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता हर स्थिति में सुनिश्चित की जाए।

    आपदा काल के लिए तीन माह का राशन एवं आवश्यक सामग्री का भंडारण

    सांसद ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में संभावित आपदा को देखते हुए तीन माह का राशन, गैस एवं अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी को वितरण व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

    बरेली बाईपास सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गोरपड़ाव, लालकुआ रोड पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पूरी रात स्ट्रीट लाइट, और विद्युत व्यवस्था सुचारू हो, तथा पुलिस रातभर चेकिंग अभियान चलाए, इसके साथ ही कैमरे और स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश

    बरेली रोड, गोरापड़ाव, लालकुआं रोड तथा तीनपानी बाईपास पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर संसद ने सख्त रुख अपनाया और अत्यधिक चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने *एनएचएआई को दुर्घटना संभावित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट एवं आवश्यक संकेतक तत्काल लगाने के निर्देश दिए। *एन एच में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एनएचएआई को सख्त निर्देश दिए और यूपीसीएल को भी पूरी रात विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पुलिस को रातभर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए है* इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था के संबंध में लापरवाही की स्थिति में संबंधित कार्यदायी संस्था पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।

    स्मार्ट मीटरों से अधिक बिल आने की शिकायतों का शीघ्र समाधान हो

    विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश द्वारा स्मार्ट मीटरों से अधिक बिजली बिल आने का मामला उठाए जाने पर सांसद ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को पारदर्शी तरीके से जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

    काठगोदाम मोटर पुल एवं अमृतपुर बाईपास की समीक्षा

    बैठक में काठगोदाम कलसिया पुल के स्थान पर बनने वाले नए मोटर पुल की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने बताया कि लगभग 6.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य स्वीकृत है तथा पहले वैकल्पिक वैली ब्रिज बनाया जा रहा है, जिसके बाद नए पुल का निर्माण होगा।

    काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग ने बताया कि निविदा प्रक्रिया से संबंधित मामला माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

    मोबाइल नेटवर्क विस्तार में तेजी लाने के निर्देश

    दूरसंचार विभाग ने बताया कि प्रस्तावित 58 मोबाइल टावरों में से अब तक 48 टावर स्थापित किए जा चुके हैं। सांसद ने शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    यूयूएसडीए नई खुदाई नहीं करेगा, पहले पुरानी सड़कें सुधारी जाएं

    सांसद ने निर्देश दिए कि यूयूएसडीए नई सड़कों की खुदाई करने के बजाय पहले पूर्व में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्स्थापन का कार्य प्राथमिकता से पूरा करे। बैठक में हल्द्वानी सीवरेज परियोजना एवं नैनीताल एसटीपी निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। यूयूएसडीए ने बताया कि एसटीपी निर्माण के लिए पटवाड़ांगर में भूमि का चयन कर लिया गया है।

    किसान सम्मान निधि के सभी पात्र किसानों को मिले लाभ

    कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद के 67,897 किसानों में से 58,436 किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। सांसद ने शेष पात्र किसानों को भी शीघ्र योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

    गौशालाओं का विस्तार एवं गोवंश संरक्षण पर जोर

    मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 6 गौशालाएं संचालित हैं तथा 4 नई गौशालाएं प्रस्तावित हैं। सांसद ने आवारा गोवंश को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुंचाने हेतु तीन अतिरिक्त वाहनों की मांग शासन को भेजने के निर्देश दिए।

    जर्जर विद्यालय भवनों के स्थान पर बनेंगे नए भवन

    बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विद्यालयों के जर्जर भवनों एवं शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। सांसद ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जर्जर भवनों के स्थान पर नए भवनों के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किए जाएं तथा किसी भी विद्यालय में शिक्षकों की कमी न रहने दी जाए।

    पीएम आवास, मातृत्व वंदना एवं जल जीवन मिशन की समीक्षा

    परियोजना निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कार्य प्रगति पर है तथा आपत्तियों का भी निस्तारण किया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 1101 आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित एवं लंबित कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में हल्द्वानी नगर क्षेत्र में एचपीसीएल द्वारा बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन परियोजना की प्रगति एवं घरेलू गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की स्थिति की समीक्षा की गई। सांसद अजय भट्ट ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए तथा अधिकाधिक उपभोक्ताओं को शीघ्र गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित ऊर्जा सुविधा का लाभ मिल सके।

    बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरम्वाल, विधायक हल्द्वानी, विधायक सुमित हृदयेश, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, मेयर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में विभिन्न दाईत्वधारी,जिले के सभी क्षेत्र प्रमुख, दिशा के सदस्य सहित जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे , एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version