Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»सहसपुर में मुख्यमंत्री धामी का जनसेवा शिविर, बोले- सरकार खुद जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान
    उत्तराखंड

    सहसपुर में मुख्यमंत्री धामी का जनसेवा शिविर, बोले- सरकार खुद जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान

    adminBy adminJuly 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत 1000 से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान के निर्देश

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सहसपुर स्थित श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन को जनता के और करीब लाना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और सरकार स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और सुशासन का अर्थ संवेदनशील, जवाबदेह तथा जनकेंद्रित प्रशासन है। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले चरण में प्रदेशभर में 65 दिनों के दौरान करीब 700 जनसेवा शिविर आयोजित किए गए, जिनमें पांच लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। देहरादून जिले में 46 शिविरों के माध्यम से 60 हजार से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की और लगभग 39 हजार लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला।

    उन्होंने बताया कि 4 जुलाई से शुरू हुए सेवा पखवाड़े के दौरान अब तक 64 हजार से अधिक नागरिक शिविरों में पहुंचे हैं। इस दौरान प्राप्त 5,567 शिकायतों में से 4,951 का समाधान किया जा चुका है तथा हजारों लोगों को विभिन्न प्रमाण-पत्र और सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

    सहसपुर में आयोजित शिविर में 1,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, सहायता सामग्री और योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, उद्योग, निवेश और हवाई संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य तेजी से विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

    मौके पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जनसेवा शिविर में मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कारबारी ग्रांट में दो माह के भीतर 30 सोलर लाइट लगाने, एक महिला को तत्काल सिलाई मशीन उपलब्ध कराने, सेलाकुई क्षेत्र में सड़क एवं जल निकासी कार्य कराने, भाऊवाला में श्मशान घाट निर्माण, बंदोबस्त संबंधी समस्याओं का 15 दिन में समाधान, भगवानपुर में पार्क व ओपन जिम तथा बड़ोवाला में डिस्पेंसरी और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version