Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    बीकेटीसी विवाद गरमाया, हेमंत द्विवेदी बोले- जांच प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं गोदियाल

    July 21, 2026

    चैंपियंस की तरह खेला स्पेन… ‘ला रोजा’ का जलवा! अर्जेंटीना को हराकर दुनिया को दिखाया असली चैंपियन कौन

    July 20, 2026

    ₹1109 करोड़ बैंक घोटाला: CBI का काशीपुर समेत चार राज्यों में बड़ा एक्शन, फैक्टरी पर छापा

    July 20, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, July 21
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»क्राइम»पीथमपुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पैसों के लालच में किशोर को उतारा मौत के घाट
    क्राइम

    पीथमपुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पैसों के लालच में किशोर को उतारा मौत के घाट

    adminBy adminMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    आरोपी ने जंगल में दबाया शव

    धार। मध्य प्रदेश के औद्योगिक शहर पीथमपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 14 वर्षीय किशोर की हत्या महज मोबाइल में मौजूद डिजिटल पैसे के लालच में कर दी गई। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

    जानकारी के अनुसार, पीथमपुर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र का रहने वाला 14 वर्षीय किशोर 11 मई से लापता था। परिवार ने काफी तलाश के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और जांच के दौरान एक युवक बच्चे के साथ नजर आया। संदेह के आधार पर पुलिस ने राहुल नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किशोर को पहले से जानता था। दोनों की मुलाकात कपिला चौराहे के पास हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने बच्चे के मोबाइल में फोन-पे का बैलेंस देखा, जिसमें करीब सात हजार रुपये थे। पैसों के लालच में उसने किशोर से रकम ट्रांसफर करने को कहा, लेकिन मना करने पर वह उसे बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके में ले गया। वहां मोबाइल छीनने के प्रयास में विवाद बढ़ गया और आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

    हत्या के बाद आरोपी ने शव को जंगल में ले जाकर करीब डेढ़ फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया और मोबाइल की सिम निकालकर पहचान मिटाने की कोशिश की। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर जंगल पहुंची, जहां से किशोर के शव के अवशेष बरामद किए गए। शव को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

    सेक्टर-1 थाना प्रभारी ओमप्रकाश अहिर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऊधम सिंह नगर में बुजुर्ग महिला पर हमला, कुंडल लूटकर फरार हुए बदमाश

    July 17, 2026

    निजी मकान में चल रहे जुए तथा ऑनलाइन सट्टे के खेल का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

    July 17, 2026

    नीट में लगातार असफलता से टूटी 20 वर्षीय छात्रा, फांसी लगाकर दी जान

    July 17, 2026

    पानी के छींटों से शुरू हुआ विवाद, 38 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या

    July 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version