Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून:- युवक पर धारदार हथियारों से किया गया हमला, गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती
    उत्तराखंड

    देहरादून:- युवक पर धारदार हथियारों से किया गया हमला, गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalJuly 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून:-  युवक पर धारदार हथियारों से किया गया हमला, गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    Aman Bhandari case : देहरादून के (पटेलनगर) इलाके में एक युवक पर कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया| हमले में अमन गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

    जानकारी के मुताबिक, सरस्वती विहार का रहने वाला अमन भंडारी पटेलनगर स्थित एक निजी कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स का छात्र है| गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह दोस्त के साथ बाइक से कॉलेज से घर जा रहा था| आरोप है कि कॉलेज के गेट के पास से कुछ युवकों ने उसके दोस्त को धक्का देकर गिरा दिया और अमन के पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया| हमलावरों की संख्या 15 से 20 बताई जा रही है|

    हमले में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके सिर पर गहरी चोटें आईं हैं| दोस्त ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है|

    मामले की जानकारी लगने पर हिंदू वाहिनी समेत हिंदू संगठनों के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया| हंगामे की सूचना पर पटेलनगर के साथ ही आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई| हिंदू संगठनों के लोग हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक अस्पताल में हंगामा करते रहे|

    सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद से मिल रही थीं धमकियां

     

    अमन भंडारी के द्वारा कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष की ओर से डाले गए पोस्ट पर कुछ कमेंट किया था| इसके बाद अमन ने इस पोस्ट को शेयर भी कर दिया था, समुदाय विशेष की तरफ से इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी| हालांकि एक महीने पूर्व एसएसपी ऑफिस में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था और अमन ने पोस्ट डिलीट कर दी थी, लेकिन अमन के दोस्तों का आरोप है कि इसके बाद भी उसे समुदाय विशेष के युवकों की ओर से लगातार धमकियां मिल रही थीं और बृहस्पतिवार को उस पर जानलेवा हमला हो गया|

    Dehradun Devbhoomi Uttarakhand
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version