Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»हरिद्वार में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, अब तक पहुंचे 3.28 करोड़, कल है श्रावण शिवरात्रि
    Uncategorized

    हरिद्वार में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, अब तक पहुंचे 3.28 करोड़, कल है श्रावण शिवरात्रि

    adminBy adminJuly 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, अब तक पहुंचे 3.28 करोड़, कल है श्रावण शिवरात्रि
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही भारी वर्षा के बीच गुरुवार को कुंभनगरी में शिवभक्तों का सैलाब ही उमड़ आया। बाइकर्स कांवड़ यात्रियों की संख्या ने तो होश ही उड़ा दिए। बिना साइलेंसर वाली बाइकों पर लाखों की संख्या में बाइकर्स कांवड़ यात्री हरिद्वार के आसपास मौजूद हैं। मेला क्षेत्र की सभी पार्किंग भरी हुई हैं। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर डाक कांवड़ के बड़े वाहन और झांकियों के साथ भोले के भक्त गंगा जल लेकर दौड़ रहे हैं। वहीं, अंदरूनी मार्गों पर बाइकर्स कांवड़ यात्रियों की भीड़ से कई जगहों पर जाम के हालात बने हुए हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को गंगा जल भरकर रवाना हुए 68.70 लाख कांवड़ यात्रियों के साथ मेले में अभी तक 3.28 करोड़ शिवभक्त पहुंच चुके हैं।

    शिवभक्त बारिश के बीच लगातार अपने गंतव्य की ओर से बढ़ रहे हैं। डाक कांवड़ शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार पहुंचे हैं। भारी भीड़ से बिरला पुल और चंडी घाट के बीच भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हरकी पैड़ी और आस-पास के क्षेत्रों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। कांवड़िये हाईवे से होते हुए दोपहिया वाहन वाले कांवड़िएये शहर के अंदर आने का प्रयास करते हैं। जिसको लेकर पुल जटवाड़ा, सिंहद्वार चौक, प्रेमनगर आश्रम चौक, ऋषिकुल, शंकराचार्य चौक, पंतद्वीप, खड़खड़ी सूखी नदी, डामकोठी आदि स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। जिन पर कांवड़ियों को रोक दिया जा रहा है।

    शिवरात्रि शनिवार 15 जुलाई को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि प्रदोष का संयोग होने से यह शिवरात्रि खास होगी। इसके अलावा इस बार शिवरात्रि पर दो विशेष योग पड़ रहे हैं।  आईआईटी स्थित सरस्वती मंदिर के पुजारी आचार्य राकेश शुक्ल ने बताया कि लगभग 30 साल बाद इस बार शिवरात्रि पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। ऐसा शनि के अपनी ही राशि में गोचर करने के कारण हो रहा है। शनि प्रदोष का संयोग पड़ने से यह व्रत संतान दायक होता है। ऐसे योग में व्रत को करने से संतान कामना की पूर्ति होती है। इसके अलावा ध्रुव योग और वृद्धि योग भी इस व्रत की शोभा बढ़ा रहे हैं। जहां ध्रुव योग कार्य सिद्धि करने वाला होता है। वहीं, वृद्धि योग मिलने वाले पुण्य को बढ़ाता है। इस बार शनिवार के दिन शिवरात्रि पड़ने से शनिदेव की भी विशेष रहेगी।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार शिवभक्तों का सैलाब
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version