Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, निवेशक सम्मेलन के लिए किया आमंत्रित, इन सभी मुद्दों पर हुई बातचीत
    Uncategorized

    पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, निवेशक सम्मेलन के लिए किया आमंत्रित, इन सभी मुद्दों पर हुई बातचीत

    adminBy adminJuly 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के तालमेल से उत्तराखंड में विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। लगभग डेढ़ घंटे चली मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री से सहयोग मांगा। साथ ही उन्हें दिसंबर माह में उत्तराखंड में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन में आने का न्योता दिया। धामी ने समान नागरिक संहिता को लेकर राज्य में अब तक हुई प्रगति की जानकारी भी दी। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को राजनीतिक जगत के बॉस और सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक के रूप में संबोधित किया।

    हालांकि प्रधानमंत्री मोदी से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की मुलाकात को समान नागरिक संहिता कानून के मद्देनजर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। इससे पहले धामी सोमवार को देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सोमवार शाम को भाजपा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष से भी मुलाकात कर समान नागरिक संहिता कानून के ड्राफ्ट को लेकर चर्चा कर चुके हैं।

    इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    • सीएम धामी ने उत्तराखंड में दिसंबर में होने वाले ‘वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023’ में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया।
    • सीएम ने किच्छा-खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट के लिए केंद्र से 1546 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया।
    • अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के अंतर्गत केंद्र सरकार के अंश लगभग 410 करोड़ को जल्द अवमुक्त किए जाने का अनुरोध किया।
    • जोशीमठ भू-धसांव से प्रभावितों के लिए धनराशि अवमुक्त करने का अनुरोध किया।
    • जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की वित्तीय स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी से दिलाए जाने का आग्रह किया।
    • देहरादून के मुख्य रेलवे स्टेशन को हर्रावाला शिफ्ट करने की स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया।
    • हरिद्वार में भारत सरकार के पीएसयू भेल के उपयोग में नहीं आ रही 457 एकड़ भूमि को राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया।
    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार पीएम मोदी सीएम धामी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version