Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    राहुल गांधी के देहरादून दौरे से पहले बवाल, परेड ग्राउंड की अनुमति पर कांग्रेस-प्रशासन आमने-सामने

    July 15, 2026

    महायुद्ध की घड़ी! एम्बाप्पे vs यामाल, दुनिया की निगाहें FIFA World Cup सेमीफाइनल पर

    July 14, 2026

    केंद्र में बढ़ेगा उत्तराखंड के IAS अफसरों का कद, सविन बंसल और वंदना को मिल सकती हैं अहम जिम्मेदारियां

    July 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, July 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»राहुल गांधी के देहरादून दौरे से पहले बवाल, परेड ग्राउंड की अनुमति पर कांग्रेस-प्रशासन आमने-सामने
    उत्तराखंड

    राहुल गांधी के देहरादून दौरे से पहले बवाल, परेड ग्राउंड की अनुमति पर कांग्रेस-प्रशासन आमने-सामने

    adminBy adminJuly 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    राहुल गांधी के देहरादून दौरे से पहले बवाल, परेड ग्राउंड की अनुमति पर कांग्रेस-प्रशासन आमने-सामने
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले ही परेड ग्राउंड को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। 17 जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने पहले ही मैदान बुक कराया था, लेकिन अब कार्यक्रम स्थल की अनुमति को लेकर प्रशासन और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं।

    मंगलवार देर रात कार्यक्रम का सामान लेकर पहुंचे ट्रकों को नगर निगम ने परेड ग्राउंड में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका, जिससे दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कुछ देर तक मौके पर तनाव का माहौल बना रहा।

    कांग्रेस का कहना है कि उसने 10 जुलाई को नगर निगम की प्रक्रिया के अनुसार 15 से 17 जुलाई तक परेड ग्राउंड आरक्षित कराया था और इसके लिए 1.77 लाख रुपये का निर्धारित शुल्क भी जमा कर दिया था। नगर निगम ने सशर्त अनुमति भी जारी कर दी थी। बावजूद इसके अब प्रशासन कार्यक्रम को लेकर नई आपत्तियां उठा रहा है।

    नगर निगम का कहना है कि परेड ग्राउंड में केंद्र सरकार का लोक संवर्धन कार्यक्रम चल रहा था, जिसे पहले 15 जुलाई तक समाप्त होना था। हालांकि हरेला पर्व के चलते इसे 16 और 17 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा कांग्रेस की ओर से कानून-व्यवस्था (Law & Order) से संबंधित प्रशासनिक अनुमति भी मंगलवार तक नगर निगम को उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इसी कारण ट्रकों को मैदान में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

    वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन पर भाजपा सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि नियमानुसार शुल्क जमा कर मैदान आरक्षित होने के बावजूद यदि तय समय पर कार्यक्रम स्थल उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और तानाशाही की मिसाल होगी।

    अब इस पूरे विवाद के बीच सबकी नजर प्रशासन के अगले फैसले पर है कि राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम परेड ग्राउंड में होगा या फिर कांग्रेस को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ेगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    महायुद्ध की घड़ी! एम्बाप्पे vs यामाल, दुनिया की निगाहें FIFA World Cup सेमीफाइनल पर

    July 14, 2026

    केंद्र में बढ़ेगा उत्तराखंड के IAS अफसरों का कद, सविन बंसल और वंदना को मिल सकती हैं अहम जिम्मेदारियां

    July 14, 2026

    उत्तराखंड: रोडवेज की टिकट व्यवस्था होगी हाईटेक, WhatsApp पर मिलेगा ई-टिकट, कंडक्टर करेगा QR स्कैन

    July 13, 2026

    हल्द्वानी फ्लाईओवर पर मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, 4 दोस्तों को कुचलकर ली जान

    July 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version