Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026

    4 निहंगों की गिरफ्तारी पर नया मोड़, अब हिमाचल के पांवटा साहिब गुरुद्वारे में जुटे 150 से ज्यादा निहंग

    June 27, 2026

    25 जून के बाद थमी केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा, अब सितंबर तक रहेगा इंतजार

    June 27, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 27
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»4 निहंगों की गिरफ्तारी पर नया मोड़, अब हिमाचल के पांवटा साहिब गुरुद्वारे में जुटे 150 से ज्यादा निहंग
    उत्तराखंड

    4 निहंगों की गिरफ्तारी पर नया मोड़, अब हिमाचल के पांवटा साहिब गुरुद्वारे में जुटे 150 से ज्यादा निहंग

    adminBy adminJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    4 निहंगों की गिरफ्तारी पर नया मोड़, अब हिमाचल के पांवटा साहिब गुरुद्वारे में जुटे 150 से ज्यादा निहंग
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में चार निहंगों की गिरफ्तारी का मामला अब हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गया है। विरोध स्वरूप 150 से अधिक निहंग पांवटा साहिब स्थित गुरुद्वारे में एकत्र हो गए हैं और उन्होंने साफ कहा है कि जब तक उनके चार साथियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक वे पंजाब वापस नहीं लौटेंगे।

    सूत्रों के अनुसार, निहंग जत्थों ने गुरुद्वारे में बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की। उनका कहना है कि गिरफ्तार किए गए साथियों की रिहाई तक आंदोलन जारी रहेगा।

    गौरतलब है कि गुरुवार को निहंगों के एक जत्थे ने देहरादून के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश करने का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस और निहंगों के बीच तीखी बहस हुई और सीमा पर तनाव की स्थिति बन गई। बाद में प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद निहंगों ने अपना प्रस्तावित मार्च दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया।

    निहंग जत्थे का नेतृत्व कर रहे जगदीप सिंह अकाली ने बताया कि उत्तराखंड प्रशासन ने उनकी मांगों पर विचार करने के लिए दो दिन का समय मांगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में चारों निहंगों को रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।

    पूरा विवाद 16 जून को चमोली जिले के कर्णप्रयाग बाजार में हुई झड़प के बाद शुरू हुआ था। स्थानीय लोगों और निहंगों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चार निहंगों को गिरफ्तार कर लिया।

    इसके बाद गुरुवार को कुछ निहंगों ने पुलिस बैरिकेडिंग पार कर हेमकुंड साहिब की ओर बढ़ने की कोशिश की। हालांकि प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद वे वापस लौटने पर सहमत हो गए और बाद में पुलिस सुरक्षा में पांवटा साहिब पहुंचे।

    इससे पहले 20 जून को बद्रीनाथ हाईवे स्थित नगरासू गुरुद्वारे में भी कुछ निहंगों ने कब्जा कर एक बुजुर्ग व्यक्ति को बंधक बना लिया था। उनकी मांग भी गिरफ्तार निहंगों की रिहाई थी। प्रशासन, गुरुद्वारा प्रबंधन और पंजाब से आए प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद 23 जून को गुरुद्वारा खाली कराया गया था।

    फिलहाल प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026

    25 जून के बाद थमी केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा, अब सितंबर तक रहेगा इंतजार

    June 27, 2026

    देहरादून में निहंगों के कूच के बाद हाई अलर्ट: पुलिस की चौकसी तेज, रातभर अफसरों ने किया फ्लैग मार्च

    June 26, 2026

    ‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’ अजय देवगन लेकर आ रहे नई एक्शन फिल्म, फर्स्ट लुक ने बढ़ाया रोमांच

    June 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version