Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कैंची धाम मेले की तैयारियां तेज, बाबा के जयकारों के बीच महाप्रसाद निर्माण का हुआ श्रीगणेश

    June 13, 2026

    पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर पहाड़ी से गिरा विशाल बोल्डर, दो लोगों की मौत

    June 12, 2026

    उत्तराखंड: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका: दिग्गज शूटर जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

    June 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»कैंची धाम मेले की तैयारियां तेज, बाबा के जयकारों के बीच महाप्रसाद निर्माण का हुआ श्रीगणेश
    उत्तराखंड

    कैंची धाम मेले की तैयारियां तेज, बाबा के जयकारों के बीच महाप्रसाद निर्माण का हुआ श्रीगणेश

    adminBy adminJune 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कैंची धाम मेले की तैयारियां तेज, बाबा के जयकारों के बीच महाप्रसाद निर्माण का हुआ श्रीगणेश
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बाबा नीम करौरी आश्रम में शुक्रवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मालपुए के महाप्रसाद निर्माण का शुभारंभ किया गया। पूरे आश्रम परिसर में बाबा नीम करौरी महाराज के जयकारों की गूंज के बीच लकड़ी की पारंपरिक भट्टी में अग्नि प्रज्ज्वलित कर महाप्रसाद बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

    आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना के बाद बाबा के समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार लकड़ी की भट्टी को प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद मथुरा और वृंदावन से पहुंचे 45 सदस्यीय अनुभवी कारीगरों की टीम ने मालपुए तैयार करने का कार्य शुरू किया। महाप्रसाद निर्माण का यह कार्य लगातार 15 जून तक जारी रहेगा ताकि स्थापना दिवस पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा सके।

    अखंड रामायण पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण

    आश्रम में पिछले कई दिनों से हनुमान चालीसा और विनय चालीसा का पाठ किया जा रहा था। शुक्रवार से यहां अखंड रामायण पाठ का भी शुभारंभ हो गया है। रामायण पाठ और भजन-कीर्तन से पूरा आश्रम क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं।

    कारसेवकों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    मेले के सफल आयोजन के लिए आश्रम प्रबंधन ने विभिन्न राज्यों से पहुंचे कारसेवकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सभी कारसेवकों को परिचय पत्र जारी किए गए हैं तथा उनके आवास और भोजन की व्यवस्था भी आश्रम परिसर में की गई है। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में जुटे हुए हैं।

    आश्रम प्रबंधन से जुड़े शैलेश साह ने बताया कि 15 जून को विशेष महाआरती और भोग अर्पण के बाद सुबह छह बजे से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

    रोज उमड़ रहा आस्था का सैलाब

    स्थापना दिवस से पहले ही कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस प्रसिद्ध आश्रम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और दोपहर तक श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 15 हजार तक पहुंच गई।

    श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में खड़े होकर बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम तक मंदिर गेट पर स्थापित डीएफएमबी मशीन में दर्ज आंकड़ों के अनुसार 30 हजार से अधिक श्रद्धालु आश्रम पहुंच चुके थे। मेले की तिथि नजदीक आने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

    15 जून को लगेगा विशाल आस्था का मेला

    15 जून को कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन और आश्रम प्रबंधन द्वारा सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बाबा नीम करौरी महाराज के भक्तों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर पहाड़ी से गिरा विशाल बोल्डर, दो लोगों की मौत

    June 12, 2026

    उत्तराखंड: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका: दिग्गज शूटर जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

    June 12, 2026

    आईएमए पीओपी और राष्ट्रपति दौरे के चलते यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, जानिए पूरा रूट प्लान

    June 12, 2026

    हल्द्वानी में हाई कोर्ट शिफ्टिंग की कवायद तेज, नई जमीन की तलाश शुरू

    June 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version