Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पाकिस्तान कनेक्शन के शक में हरिद्वार की युवती गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    May 28, 2026

    चमोली: आदिबदरी के बूंगा गांव में जंगल की आग का कहर, महिला की जलकर मौत

    May 27, 2026

    ‘मोहम्मद दीपक’ बोले — किराया न चुका पाने पर छोड़ना पड़ सकता है शहर… संकट में फंसा जिम व्यवसाय

    May 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, May 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»पाकिस्तान कनेक्शन के शक में हरिद्वार की युवती गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    उत्तराखंड

    पाकिस्तान कनेक्शन के शक में हरिद्वार की युवती गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    adminBy adminMay 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पाकिस्तान कनेक्शन के शक में हरिद्वार की युवती गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार जिले के पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आसफनगर में बुधवार तड़के जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती को हिरासत में लिया। युवती पर पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध नकदी ट्रांजेक्शन में शामिल होने का आरोप है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

    जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर क्षेत्र में कुछ दिन पहले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अहम खुलासे किए, जिनमें हरिद्वार जिले के आसफनगर गांव निवासी एक युवती का नाम भी सामने आया। आरोपी पर आरोप है कि वह पाकिस्तान के माध्यम से करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन से जुड़ा हुआ था।

    इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरिद्वार पहुंचकर पिरान कलियर पुलिस से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस की मदद से ग्राम आसफनगर में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को युवती की पहचान सुनिश्चित करने में करीब दो से ढाई घंटे का समय लगा। पहचान होने के बाद युवती सोनम को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की गई।

    हालांकि छापेमारी के दौरान मौके से कोई नकदी बरामद नहीं हुई, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन से जुड़ा हुआ है। पूछताछ के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल किया और युवती को अपने साथ जम्मू-कश्मीर ले गई।

    अचानक हुई इस कार्रवाई से युवती के परिजन और गांव के लोग हैरान रह गए। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि पाकिस्तान के जरिए लंबे समय से बड़े स्तर पर नकदी का ट्रांजेक्शन किया जा रहा था। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक मामले में ज्यादा आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

    पिरान कलियर कोतवाली के एसएचओ कमल मोहन भंडारी ने युवती की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला जम्मू-कश्मीर में दर्ज केस से संबंधित है। स्थानीय पुलिस ने केवल जांच एजेंसी को आवश्यक सहयोग प्रदान किया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा की जा रही है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली: आदिबदरी के बूंगा गांव में जंगल की आग का कहर, महिला की जलकर मौत

    May 27, 2026

    ‘मोहम्मद दीपक’ बोले — किराया न चुका पाने पर छोड़ना पड़ सकता है शहर… संकट में फंसा जिम व्यवसाय

    May 26, 2026

    चार महीने बाद पर्यटकों के लिए खुला देहरादून का FRI, नई शुल्क दरें लागू

    May 25, 2026

    चारधाम यात्रा में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, टोकन सिस्टम हुआ बेअसर; श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख के पार

    May 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version