Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली: आदिबदरी के बूंगा गांव में जंगल की आग का कहर, महिला की जलकर मौत

    May 27, 2026

    ‘मोहम्मद दीपक’ बोले — किराया न चुका पाने पर छोड़ना पड़ सकता है शहर… संकट में फंसा जिम व्यवसाय

    May 26, 2026

    चार महीने बाद पर्यटकों के लिए खुला देहरादून का FRI, नई शुल्क दरें लागू

    May 25, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, May 27
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चमोली: आदिबदरी के बूंगा गांव में जंगल की आग का कहर, महिला की जलकर मौत
    उत्तराखंड

    चमोली: आदिबदरी के बूंगा गांव में जंगल की आग का कहर, महिला की जलकर मौत

    adminBy adminMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चमोली: आदिबदरी के बूंगा गांव में जंगल की आग का कहर, महिला की जलकर मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चमोली जिले के आदिबदरी तहसील क्षेत्र के बूंगा गांव में जंगल की आग ने मंगलवार को भयावह रूप ले लिया। बदाढ़गाड जंगल में मंगलवार दोपहर से लगी आग देर शाम तक तेजी से फैलती रही। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

    ग्रामीण पुष्कर लाल के अनुसार, मंगलवार शाम करीब सात बजे बूंगा गांव निवासी मदन लाल की पत्नी 50 वर्षीय सुरेशी देवी गांव से लगभग 200 मीटर दूर स्थित अपनी गौशाला की ओर जा रही थीं। इसी दौरान जंगल में लगी आग तेजी से फैलते हुए रास्ते तक पहुंच गई। तेज हवा के चलते आग की लपटों ने अचानक सुरेशी देवी को अपनी चपेट में ले लिया।

    महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग के बीच फंसी महिला को बाहर निकाला और घर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन और ग्रामीण जब उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया।

    घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने रात में ही क्षेत्रीय पटवारी और वन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रात में गांव पहुंची और हालात का जायजा लिया।

    इधर, जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र के रेस चोपता गांव में भी जंगल की आग का एक और मामला सामने आया है। यहां एक महिला कश्मीरा देवी जंगल की आग में झुलस गईं। घायल महिला को उपचार के लिए कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से जंगल की आग पर जल्द नियंत्रण पाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ‘मोहम्मद दीपक’ बोले — किराया न चुका पाने पर छोड़ना पड़ सकता है शहर… संकट में फंसा जिम व्यवसाय

    May 26, 2026

    चार महीने बाद पर्यटकों के लिए खुला देहरादून का FRI, नई शुल्क दरें लागू

    May 25, 2026

    चारधाम यात्रा में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, टोकन सिस्टम हुआ बेअसर; श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख के पार

    May 23, 2026

    उत्तराखंड के जंगल धधके: 3 महीने में वनाग्नि की 309 घटनाएं, 257 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

    May 22, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version