Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश में शंटिंग के दौरान बेपटरी हुई उज्जैनी एक्सप्रेस, रेलवे की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    May 19, 2026

    देहरादून में श्रमिक आंदोलन हुआ उग्र, पत्थरबाजी के बाद लागू हुई धारा 163

    May 18, 2026

    रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा खुलासा, चारधाम यात्रा में ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कार्रवाई

    May 17, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, May 19
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»ऋषिकेश में शंटिंग के दौरान बेपटरी हुई उज्जैनी एक्सप्रेस, रेलवे की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    उत्तराखंड

    ऋषिकेश में शंटिंग के दौरान बेपटरी हुई उज्जैनी एक्सप्रेस, रेलवे की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    adminBy adminMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    ऋषिकेश में शंटिंग के दौरान बेपटरी हुई उज्जैनी एक्सप्रेस, रेलवे की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    ऋषिकेश स्थित योग नगरी रेलवे स्टेशन के समीप खांड गांव के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे उज्जैनी एक्सप्रेस का खाली रैक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रेन का इंजन और तीन कोच पटरी से उतर गए, जिससे उनमें काफी नुकसान हुआ। राहत की बात यह रही कि ट्रेन पूरी तरह खाली थी। यदि ट्रेन में यात्री मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    जानकारी के अनुसार उज्जैनी एक्सप्रेस के खाली रैक को रेलवे यार्ड में मेंटेनेंस के लिए खड़ा किया गया था। इसी दौरान अचानक ट्रेन अनियंत्रित हो गई और इंजन समेत तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

    रेलवे अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि ट्रेन को मेंटेनेंस के लिए खड़ा किया गया था और शुरुआती जांच में ब्रेक में दिक्कत सामने आई है। हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

    वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि ट्रेन स्थिर स्थिति में नहीं थी, बल्कि बोगियों सहित मूव कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी और उसी दौरान हादसा हुआ। इससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि ट्रेन खड़ी थी तो फिर वह अचानक कैसे चल पड़ी।

    हादसे के बाद रेलवे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के करीब ढाई घंटे बाद तक कोई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान हालात संभालने के लिए जीआरपी जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ को ट्रैक से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

    फिलहाल रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में श्रमिक आंदोलन हुआ उग्र, पत्थरबाजी के बाद लागू हुई धारा 163

    May 18, 2026

    रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा खुलासा, चारधाम यात्रा में ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कार्रवाई

    May 17, 2026

    देहरादून में SSC परीक्षा नकल गिरोह का बड़ा खुलासा, STF ने मास्टरमाइंड के साथी को दबोचा

    May 17, 2026

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version