Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»टिहरी: गुलदार झपटा तो बहादुर दादी बनी पोतियों के लिए ढाल… ऐसे बचाई दोनों की जान
    Uncategorized

    टिहरी: गुलदार झपटा तो बहादुर दादी बनी पोतियों के लिए ढाल… ऐसे बचाई दोनों की जान

    adminBy adminJune 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    टिहरी: गुलदार झपटा तो बहादुर दादी बनी पोतियों के लिए ढाल… ऐसे बचाई दोनों की जान
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक जारी है। नई टिहरी में गुलदार के हमले से लोग दहशत में हैं। आए दिन गुलदार इंसानों पर हमला बोल रहे हैं। ताजा मामला प्रताप नगर ब्लॉक के आबकी गांव का है। घर के आंगन में बैठीं दो बच्चियों पर एक गुलदार ने हमला कर दिया। जैसे ही गुलदार झपटा, बच्चियों की दादी खुद उसके सामने आ गईं। इससे पोतियां तो बच गईं लेकिन दादी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

    यह घटना भदूरा पट्टी के आबकी गांव की है। गांव के प्रधान शिवराज रमोला ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे चंद्रमा देवी (58) पत्नी अव्वल सिंह नेगी घर के आंगन में थीं, उनकी करीब चार वर्ष की दो पोतियां वैष्णवी और रियांशी (चचेरी बहन) पास में ही बैठी थीं। तभी गुलदार वहां आ गया। जैसे ही गुलदार बच्चियों पर झपटा, चंद्रमा दोनों को पीछे कर खुद गुलदार के सामने आ गईं। गुलदार उन्हें घसीटते हुए ले जाने लगा। तभी घर के अन्य सदस्य आ आए और शोर मचाने लगे, जिससे गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया।

    गुलदार के हमले में बुरी तरह से लहूलुहान हुईं चंद्रमा देवी को सीएचसी चौंड पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, क्षेत्र में उनकी बहादुरी की खूब सराहना की जा रही है। गांव के प्रधान ने बताया कि गुलदार ने चंद्रमा देवी पर हमला करने के कुछ ही देर बाद एक कुत्ते पर हमला किया। इससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से गुलदार के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ गुलदार टिहरी न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version