Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    काशीपुर में एसटीएफ का बड़ा एक्शन: कार से अवैध हथियार और संदिग्ध लाइसेंस बरामद

    June 10, 2026

    पौड़ी में गुलदार का खूनी हमला: घास लेने गई महिला की मौत, वन विभाग ने मार गिराया नरभक्षी

    June 10, 2026

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»हरिद्वार में खाटू श्याम मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी
    उत्तराखंड

    हरिद्वार में खाटू श्याम मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    adminBy adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार में खाटू श्याम मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भोगपुर गांव स्थित खाटू श्याम मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे थे और विरोध करने पर पुजारी को मौत के घाट उतार दिया।

    मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र के गोधना गांव निवासी 65 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई है, जो पिछले करीब दो महीने से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ और देखभाल कर रहे थे।

    रविवार सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने पुजारी को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही सीओ देवेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी और भिक्कमपुर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। जांच में पुष्टि हुई कि पुजारी की मौत हो चुकी थी।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शनिवार रात बदमाश मंदिर में घुसे होंगे। इसी दौरान पुजारी के विरोध करने पर उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मंदिर स्वामी संजय सैनी की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

    इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार राजवीर बेहद सरल, शांत और मिलनसार व्यक्ति थे, जो पिछले दो वर्षों से मंदिर की सेवा में समर्पित थे। उनकी हत्या से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

    एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    काशीपुर में एसटीएफ का बड़ा एक्शन: कार से अवैध हथियार और संदिग्ध लाइसेंस बरामद

    June 10, 2026

    पौड़ी में गुलदार का खूनी हमला: घास लेने गई महिला की मौत, वन विभाग ने मार गिराया नरभक्षी

    June 10, 2026

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले

    June 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version