Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026

    14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    April 6, 2026

    उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त: अपात्रों की सिफारिश पर उठे गंभीर सवाल

    April 5, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, April 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त: अपात्रों की सिफारिश पर उठे गंभीर सवाल
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त: अपात्रों की सिफारिश पर उठे गंभीर सवाल

    adminBy adminApril 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त: अपात्रों की सिफारिश पर उठे गंभीर सवाल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड हाईकोर्ट ने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान हैरानी जताते हुए कहा कि जब CBSE और NCTE पहले ही कुछ अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित कर चुके थे, तो चयन समिति ने बिना योग्यता की जांच किए उनकी नियुक्ति की सिफारिश कैसे कर दी।

    कोर्ट ने साफ किया कि नियमों के विरुद्ध नियुक्त किए गए शिक्षकों की सेवाओं में फिलहाल कोई बाधा न डाली जाए, लेकिन जिन 11 योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति से वंचित रखा गया, उनके लिए समाधान निकाला जाए। इसके लिए शिक्षा निदेशालय को निर्देश दिए गए हैं।

    यह मामला वर्ष 2016 की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें कई नियुक्तियों पर सवाल उठे थे। आरोप है कि अपात्र अभ्यर्थियों को नौकरी दी गई, जबकि योग्य उम्मीदवारों को बाहर कर दिया गया। इस फैसले को चुनौती देते हुए विनय कुमार समेत 11 अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

    कोर्ट के निर्देश पर वर्ष 2025 की नई भर्ती प्रक्रिया में इन 11 अभ्यर्थियों के लिए पद पहले से सुरक्षित रखे गए हैं, ताकि उन्हें समायोजित किया जा सके। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने देवेश शर्मा बनाम भारत संघ का हवाला देते हुए याचिकाकर्ताओं को बीएड डिग्री के आधार पर अपात्र बताया।

    हालांकि, याचिकाकर्ताओं के वकील ने दलील दी कि राज्य सरकार पहले ही इन्हें 2016 की भर्ती के अनुसार पात्र मान चुकी है। मामले में कोर्ट ने सरकार को एक सप्ताह के भीतर समाधान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब इस केस की अगली सुनवाई 8 अप्रैल 2026 को होगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026

    14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    April 6, 2026

    चारधाम यात्रा हुई और सुरक्षित: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह

    April 4, 2026

    किसानों संग आज दून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    April 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version