Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026

    14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    April 6, 2026

    उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त: अपात्रों की सिफारिश पर उठे गंभीर सवाल

    April 5, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, April 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»किसानों संग आज दून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
    उत्तराखंड

    किसानों संग आज दून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    adminBy adminApril 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    किसानों संग आज दून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसानों के साथ देहरादून की ओर कूच करेंगे। यह कूच हाल ही में सामने आए दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर किया जा रहा है। इस आंदोलन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग भी अलर्ट मोड पर हैं।

    राकेश टिकैत ने जानकारी देते हुए बताया कि वे सुबह करीब 11 बजे आशारोड़ी पहुंचेंगे, जहां से आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि देहरादून में छात्रों के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं बेहद चिंता का विषय हैं। खासतौर पर दिव्यांशु जाटराणा मामले ने समाज में असुरक्षा की भावना को बढ़ा दिया है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से छात्रों के एक समूह द्वारा मिलकर दिव्यांशु को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया, वह बेहद गंभीर और निंदनीय है। इस घटना ने न सिर्फ छात्रों बल्कि अभिभावकों में भी डर और आक्रोश पैदा कर दिया है। टिकैत ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

    वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस ने आशारोड़ी क्षेत्र में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। किसानों को वहीं पर रोका जाएगा और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनका ज्ञापन स्वीकार करेंगे।

    एसएसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

    इस कूच को देखते हुए देहरादून और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे यातायात और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026

    14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    April 6, 2026

    उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त: अपात्रों की सिफारिश पर उठे गंभीर सवाल

    April 5, 2026

    चारधाम यात्रा हुई और सुरक्षित: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह

    April 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version