Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    काशीपुर में एसटीएफ का बड़ा एक्शन: कार से अवैध हथियार और संदिग्ध लाइसेंस बरामद

    June 10, 2026

    पौड़ी में गुलदार का खूनी हमला: घास लेने गई महिला की मौत, वन विभाग ने मार गिराया नरभक्षी

    June 10, 2026

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी
    उत्तराखंड

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    adminBy adminApril 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    ऋषिकेश में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनएच-7 पर बनने वाले ऋषिकेश बाईपास के लिए 1105.79 करोड़ रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

    करीब 12.67 किलोमीटर लंबा यह फोरलेन बाईपास तीनपानी फ्लाईओवर से शुरू होकर खरासोटे पुल तक बनाया जाएगा। यह मार्ग भट्टोवाला और ढालवाला गांवों से होकर गुजरेगा, जिससे शहर के भीतर यातायात का दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। परियोजना को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) मोड पर पूरा किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्वीकृति को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सरकार सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस बाईपास के निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिलेगी, बल्कि पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

    मंत्रालय के अनुसार, पहले इस परियोजना की अनुमानित लागत 1151.18 करोड़ रुपये थी, जिसे संशोधित कर 1105.79 करोड़ रुपये किया गया है। परियोजना को तीन वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही लागत और समय सीमा में किसी प्रकार की बढ़ोतरी की अनुमति नहीं होगी।

    निर्माण कार्य के लिए निविदाएं ई-टेंडरिंग के माध्यम से जारी की जाएंगी और देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी को आहरण एवं संवितरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    काशीपुर में एसटीएफ का बड़ा एक्शन: कार से अवैध हथियार और संदिग्ध लाइसेंस बरामद

    June 10, 2026

    पौड़ी में गुलदार का खूनी हमला: घास लेने गई महिला की मौत, वन विभाग ने मार गिराया नरभक्षी

    June 10, 2026

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले

    June 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version