Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»केदारनाथ गर्भगृह स्वर्ण जड़ित है या नहीं.. सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद का सच जानिये
    Uncategorized

    केदारनाथ गर्भगृह स्वर्ण जड़ित है या नहीं.. सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद का सच जानिये

    adminBy adminJune 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    केदारनाथ गर्भगृह स्वर्ण जड़ित है या नहीं.. सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद का सच जानिये
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी) ने श्री केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णजड़ित करने पर सोशल मीडिया में फैलाये जा रहे भ्रम को षड्यंत्र का हिस्सा बताया है। वहीं पुर्ननिर्माण कार्यो की निरीक्षण को आए विशेष कार्याधिकारी भाष्कर खुल्वे व पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने भी सोने की परत लगाने वाले कारगीरों से जानकारी ली तथा कार्य पर संतोष जताया। बीकेटीसी ने स्पष्ट किया है कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अधिनियम-1939 में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप ही दानी दाता से दान स्वीकारा गया है और श्री केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित करने के लिए प्रदेश शासन से अनुमति ली गई।

    बीकेटीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि गर्भगृह को स्वर्ण जड़ित करने का कार्य स्वयं दानीदाता ने अपने स्तर से किया। दानीदाता ने अपने स्तर से ज्वेलर्स से तांबे की प्लेटें तैयार करवाई व फिर उन पर सोने की परतें चढ़ाई और अपने ज्वेलर्स के माध्यम से ही इन प्लेटों को मंदिर में स्थापित कराया। सोना खरीदने से लेकर दीवारों पर जड़ने तक का संपूर्ण कार्य दानीदाता की ओर से कराया गया। अपने स्वर्णकार के माध्यम से बिल व बाउचर बीकेटीसी को कार्य पूर्ण होने के बाद दे दिए गए थे। जिन्हें बीकेटीसी ने नियमानुसार स्टाक बुक में दर्ज किया। दानस्वरूप किए इस कार्य के लिए दानी व्यक्ति अथवा किसी फर्म की ओर से बीकेटीसी के समक्ष किसी प्रकार की शर्त नहीं रखी गई। दानीदाता ने बीकेटीसी से आयकर अधिनियम की धारा- 80 जी का प्रमाण पत्र भी नहीं मांगा।

    वहीं गत 16 जून को केदारनाथ मंदिर में स्वंभू शिवलिंग में जलेई के नीचे वाली सोने की परत का एक्रेलिक ट्रासपरेंट सीट का लेमिनेशन किया गया। कार्याधिकारी बदरी केदार मंदिर समिति आरसी तिवारी ने बताया कि मंदिर के स्वभू शिवलिंग के चारों तरफ जलेरी पर सोने की परत पर गत वर्ष कपाट बंद होने के कारण सीट नहीं लगाई जा सकी थी। जिस कारण प्रतिदिन होने वाली सफाई व लोगों के पूजा के दौरान दान से सोने नुकसान पहुंच रहा था, इसकी सूचना मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी व मंदिर समिति के अध्यक्ष को दी गई थी, जिस पर दानादाता को इसकी सूचना दी गई। उनके द्वारा कारीगर भेजे गए, सोने नुकसान पहुंचे सोने की परत का सोने का वर्क चढ़ाया, तथा इसके पश्चात एक्रेलिक ट्रांसपरेंट सीट लगाई, ताकि भविष्य में सोने को दुबारा नुकसान न पहुंचे। इसका निरीक्षण रविवार को पर्यटन सचिव व विशेष कार्याधिकारी भाष्कर खुल्वे ने भी किया। तथा कारीगरों से भी बाचतीत की, तथा कार्य पर संतोष जताया।

    devbhumi news devbhumi samachar kedarnath news pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version