Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज: उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

    March 15, 2026

    उत्तराखंड: विधानसभा में सरकार पर अपने ही हमलावर, भाजपा विधायकों ने उठाए 155 मुद्दे

    March 14, 2026

    मसूरी में कुलदीप यादव की शादी: विराट कोहली और जय शाह समेत कई बड़े मेहमान होंगे शामिल

    March 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, March 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज: उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट
    Uncategorized

    गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज: उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

    adminBy adminMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज: उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। मार्च में समय से पहले बढ़ रही गर्मी के बीच कई जिलों में बादल छा गए और हल्की बारिश शुरू हो गई। राजधानी देहरादून समेत नैनीताल और उधमसिंह नगर में सुबह से बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

    पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा था और दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन रविवार सुबह मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई जगहों पर आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की फुहारों ने मौसम को ठंडा बना दिया।

    मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुआ है। विभाग ने 15 से 17 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका जताई है।

    वहीं पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है।

    हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए खुले स्थानों में सावधानी बरतने को कहा गया है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने की अपील की गई है।

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में बादलों का असर बना रह सकता है और 17 मार्च तक कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने के आसार हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: विधानसभा में सरकार पर अपने ही हमलावर, भाजपा विधायकों ने उठाए 155 मुद्दे

    March 14, 2026

    मसूरी में कुलदीप यादव की शादी: विराट कोहली और जय शाह समेत कई बड़े मेहमान होंगे शामिल

    March 12, 2026

    बदरीनाथ-केदारनाथ को लेकर बीकेटीसी सख्त: गैर-सनातनियों की एंट्री पर प्रतिबंध, 121 करोड़ का बजट पास

    March 11, 2026

    ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज, 80 देशों के 1500 योग साधक हुए शामिल

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version