Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा
    Uncategorized

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    adminBy adminFebruary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड सरकार ने राज्य के दूरस्थ और सीमांत इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में तेज़ी लाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पिथौरागढ़ जिले के सामरिक और धार्मिक दृष्टि से अहम क्षेत्रों—आदि कैलास, नाभिडांग और जालीकांग—तक हेली व हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए चरणबद्ध और ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

    इसके साथ ही देहरादून से चंपावत स्थित पूर्णागिरी और पिथौरागढ़ के लिए शीघ्र हवाई सेवा प्रारंभ करने की बात कही गई है। मंगलवार को क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने सहस्रधारा हेलीपोर्ट से पूर्णागिरी के लिए जल्द हेली सेवा शुरू करने पर जोर दिया। उनका कहना था कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सीमांत क्षेत्रों में आवाजाही आसान होगी।

    बैठक में प्रदेश में नई हवाई रूट कनेक्टिविटी तलाशने और पर्यटन सर्किट को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड व हेलीपोर्ट सुविधाओं के विस्तार पर विशेष बल दिया गया।

    सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे ने जानकारी दी कि पिथौरागढ़ का नैनीसैनी एयरपोर्ट जल्द ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंपा जाएगा, जिससे वहां नियमित उड़ानों का संचालन संभव हो सकेगा।

    मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत सभी हेली सेवाएं सहस्रधारा हेलीपोर्ट से संचालित की जाएं। यदि किसी कारण से यह संभव न हो, तो सहस्रधारा से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बीच हेली टैक्सी सेवा शुरू की जाए। बैठक में अपर सचिव व यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version