Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड सरकार का मंत्रियों को तोहफा, मासिक यात्रा भत्ता 30 हजार रुपये बढ़ा
    Uncategorized

    उत्तराखंड सरकार का मंत्रियों को तोहफा, मासिक यात्रा भत्ता 30 हजार रुपये बढ़ा

    adminBy adminJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड सरकार का मंत्रियों को तोहफा, मासिक यात्रा भत्ता 30 हजार रुपये बढ़ा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्रदेश सरकार ने मंत्रियों को एक और आर्थिक सुविधा देते हुए उनके मासिक यात्रा भत्ते में 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इस संबंध में शासन स्तर पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। संशोधित व्यवस्था के तहत अब मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री एवं उप मंत्री भारत के भीतर यात्रा करने पर प्रतिमाह अधिकतम 90 हजार रुपये तक का यात्रा भत्ता प्राप्त कर सकेंगे।

    शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अभी तक मंत्रियों को यात्रा भत्ते के रूप में अधिकतम 60 हजार रुपये प्रति माह की सीमा निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 90 हजार रुपये कर दिया गया है। इस फैसले को औपचारिक रूप से लागू करने के लिए सचिव शैलेश बगौली के आदेश पर मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

    यात्रा भत्ते में इस बढ़ोतरी के लिए उत्तर प्रदेश मंत्री (यात्रा भत्ता) नियमावली 1997 में संशोधन किया गया है। संशोधित नियमों को अब उत्तर प्रदेश मंत्री (यात्रा भत्ता) (संशोधन) नियमावली 2026 के नाम से लागू किया गया है। इस संशोधन के अंतर्गत नियम संख्या चार में बदलाव करते हुए मंत्रियों के यात्रा भत्ते की अधिकतम सीमा में वृद्धि की गई है।

    गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2024 में प्रदेश सरकार ने विधायकों के वेतन एवं भत्तों में भी बढ़ोतरी की थी। अब मंत्रियों के यात्रा भत्ते में की गई इस बढ़ोतरी को सरकार के प्रशासनिक निर्णयों की श्रृंखला का हिस्सा माना जा रहा है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version