Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड में बदलेगा मौसम: 23–24 को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
    Uncategorized

    उत्तराखंड में बदलेगा मौसम: 23–24 को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

    adminBy adminJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में बदलेगा मौसम: 23–24 को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक 22 जनवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण ठंड का असर बढ़ सकता है।

    मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी के लिए प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में केंद्र की ओर से विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। विभाग के अनुसार इन दो दिनों के दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। लगातार बर्फबारी के चलते पर्वतीय इलाकों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनने की आशंका है।

    मौसम के इस बिगड़ते मिज़ाज का असर मैदानी जिलों में भी देखने को मिलेगा। भारी बर्फबारी के कारण 23 जनवरी को पहाड़ी जिलों के कई मार्ग बाधित हो सकते हैं। ऐसे में प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी इलाकों की ओर जाने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है।

    इसके साथ ही बर्फबारी और खराब मौसम के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी संभावना जताई गई है। संभावित दिक्कतों को देखते हुए लोगों को पहले से आवश्यक खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की चीज़ों की व्यवस्था कर लेने की सलाह दी गई है।

    वहीं, बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने से सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप बना रह सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version